विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2022

आज है बिपाशा बसु का बेबी शॉवर, जानें क्या है थीम, कौन-कौन हैं मेहमान और क्या है ड्रेस कोड

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए सभी फैन्स को सरप्राइज दिया था. बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पति के साथ बेबी बंप दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

आज है बिपाशा बसु का बेबी शॉवर, जानें क्या है थीम, कौन-कौन हैं मेहमान और क्या है ड्रेस कोड
पढ़ें बिपाशा बसु के बेबी शॉवर के डिटेल्स
नई दिल्ली:

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए सभी फैन्स को सरप्राइज दिया था. बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पति के साथ बेबी बंप दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. उनकी प्रेग्नेंसी की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. यही नहीं, प्रेग्नेंसी के बाद से ही वह अपने कई फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रही हैं. अब यह उनके गोद भराई (बेबी शॉवर) का समय है- एक महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण और बिपाशा इसे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाने के तैयार हैं. आज उनका बेबी शॉवर है.

sdbntj2g

बिपाशा बसु के बेबी शॉवर का इनवाइट भी अपने आप में कुछ अलग है. अब जब जब बेबी शॉवर इतनी बड़ी एक्ट्रेस का हो तो कुछ तो खास होना बनता ही है. इनवाइट की टैगलाइन और इसका थीम कुछ ऐसा है जो अपनी ओर ध्यान खींचता है.

spd5nb7o

टैगलाइन: एक छोटा बंदर जल्द ही आने वाला है. लड़का/लड़की का इंतजार है. इस मौके के लिए ड्रेस कोड कुछ इस तरह है: लड़कियों के लिए पिंक और पीच जबकि आदमियों के लिए लैवेंडर एंड ब्लू.

tuvr5lu8

इनवाइट में मेहमानों के लिए कोविड-19 को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने का भी उल्लेख किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे और होने वाली मां को कोई खतरा न हो. बेबी शावर में बिपाशा और करण ग्रोवर के करीबी 20 लोग ही शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bipasha Basu, Bipasha Basu Baby Shower, Bipasha Basu Pregnancy, Bipasha Basu Instagram, Bipasha Basu Husband, Karan Singh Grover, Bipasha Basu Films, Bipasha Basu Movies, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, Bollywood News, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com