विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

Bigg Boss 11: टास्क में जीते 6 लाख रुपए को अर्शी और ज्योति में बांटेंगे विकास गुप्ता, जानिए वजह

बिग बॉस सीजन 11 के सेकेंड रनर अप रहे मास्टर माइंड और टीवी शो प्रोड्यूसर विकास गुप्ता टास्क में जीती हुई राशि का दो भागों बंटवारा करने वाले हैं.

Bigg Boss 11: टास्क में जीते 6 लाख रुपए को अर्शी और ज्योति में बांटेंगे विकास गुप्ता, जानिए वजह
  • टास्ट में जीती धनराशि को बांटेंगे विकास गुप्ता
  • ज्योति और अर्शी खान को देंगे 3-3 लाख रुपए
  • बिग बॉस 11 के सेकेंड रनर अप रहे विकास
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 के सेकेंड रनर अप रहे मास्टर माइंड और टीवी शो प्रोड्यूसर विकास गुप्ता टास्क में जीती हुई राशि का दो भागों बंटवारा करने वाले हैं. बिग बॉस के घर में आखिरी हफ्ते में हुए विकास सिटी टास्क के दौरान पुनीश और शिल्पा शिंदे से 6 लाख रुपए जीते थे. अब मीडिया में यह खबर आ रही है कि विकास गुप्ता इस जीती हुई रकम को दो भागों में विभाजित करके अर्शी खान और ज्योति कुमारी को देंगे. दोनों ही कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता की बेहद ही करीबी दोस्त रहीं हैं. एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा हुआ.

बिग बॉस और बाहुबली फेम इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो हुआ Viral, देखकर कहेंगे OMG!

बता दें कि विकास गुप्ता ने इंटरव्यू में कहा कि हां मैं यह पैसे दोनों के बीच 3-3 लाख रुपए बांट दूंगा. ज्योति घर में मेरे साथ एक पत्थर की तरह खड़ी रहीं, जब पूरे घरवाले मेरे विरूद्ध थे. वह घर में सभी से चिल्ला कर बोल रही थी कि कोई भी मेरे विकास भाई के लिए नहीं बोलेगा. विकास ने बताया कि मुझे 20 साल की इस युवा लड़की से काफी साहस मिला, जोकि बिहार की एक छोटे शहर से आती है. बिग बॉस के घर में हुए इस घटना के बाद मैं काफी स्ट्रॉन्ग और घर में सर्वाइव होने के लिए साहस मिला.  igg Boss 11 से सलमान खान ने कमा लिए इतने करोड़, जानकर भूल जाएंगे Tiger Zinda Hai की कमाई

विकास गुप्ता ने अर्शी को लेकर भी कई बातें शेयर की, उन्होंने कहा कि अर्शी खान ने बिग बॉस के घर में मेरी काफी हिफाजत की. उन्होंने शो से ज्यादा अहमियत देते हुए दोस्ती निभाई. विकास गुप्ता को घर में अपने ट्रिक्स और स्ट्रैटेजी की वजह से 'मास्टरमाइंड' का टैग दिया गया. शो के शुरूआत में विकास गुप्ता की शिल्पा शिंदे से काफी नोंक-झोंक हुई थी.

Bigg Boss 11 से बाहर होते ही हिना खान के बदले तेवर, बोलीं-रॉकी से शादी अभी नहीं करूंगी

जिसके बाद दोनों के बीच काफी तकरार देखने को मिली, लेकिन बाद में दोनों इससे इतर सौम्य व्यवहार देखने को मिलने लगा. विकास गुप्ता का खुद का 'द लॉस्ट बॉय प्रोडक्शन' है, जोकि गुमराह, कैसी ये यारियां, ये है आशिकी जैसी टीवी शो को प्रोड्यूस कर चुके हैं.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Vikas Gupta, Prize Money, 6 Lakh, Arshi Khan, Jyoti Kumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com