एशिया के लीडिंग म्यूजिक लेबल टी-सीरीज (T-Series) ने अपने नए म्यूजिकल प्रॉपर्टी 'मिट्टी (Mitti)' के लॉन्च की घोषणा की है, जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और भारत के विभिन्न हिस्सों के फोक म्यूजिक को एक्स्प्लोर करेगा और उन्हें ट्रिब्यूट देगा. इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत 'पंजाब के फोक वाइब्स' के साथ हुई है, जो पंजाबी लोक के लिए एक गीत है, जिसका उद्देश्य आगामी और नवोदित प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय संगीत प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.
'मिट्टी: फोक वाइब्स ऑफ पंजाब' में आठ लोकप्रिय ट्रैक होंगे. 'दिन शगना (Din Shagna)', 'चित्त कुक्कड़ (Chitta Kukkad)', 'मधानिया (Madhaniya)', 'बाजरे दा सिट्टा (Baajre Da Sitta)', 'कांगी वनवां (Kangi Wanwan)', 'दमा दम मस्त कलंदर (Dama Dam Mast Qalandar)', 'बोल मिट्टी देया बावेया (Bol Mitti Deya Baaweya)' और 'जुगनी (Jugni)' जैसे कुछ खूबसूरत क्लासिक्स को संगीतकार मनन भारद्वाज ने नया टच दिया है. इनमें से प्रत्येक सदाबहार धुन को टी-सीरीज स्टेजवर्क्स अकादमी के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक गाया गया है.

टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने परियोजना के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "टी-सीरीज़ में, हमने हमेशा संगीत के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में विश्वास रखा है. 'मिट्टी' हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह न केवल मनमोहक लोकगीतों को ट्रिब्यूट देता है बल्कि युवा और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड भी प्रदान करता है".
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं