विज्ञापन

भूत बंगला पर विवाद: फिल्म की क्रू का एकता-अक्षय पर आरोप, 250 करोड़ कमाए लेकिन नहीं दी पेमेंट

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' विवादों में घिर गई है. फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब वेंडरों ने मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है.

भूत बंगला पर विवाद: फिल्म की क्रू का एकता-अक्षय पर आरोप, 250 करोड़ कमाए लेकिन नहीं दी पेमेंट
भूत बंगला की क्रू का अक्षय-एकता पर आरोप

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' विवादों में घिर गई है. फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब वेंडरों ने मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और वामिका गब्बी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म की जबरदस्त कमाई के बावजूद, एक नई रिपोर्ट ने इसके प्रोडक्शन को लेकर कुछ विवाद खड़ा कर दिया है. क्या है विवाद, चलिए जानते हैं.

क्या है वेंडरों का आरोप

'मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, 'भूत बंगला' के जिन वेंडरों ने इस फिल्म के लिए काम किया था, उनका दावा है कि उन्हें अभी तक उनकी पेमेंट नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि कुल बकाया राशि लगभग 48 लाख रुपये है. एक वेंडर ने दावा किया कि उसे 30 लाख रुपये मिलने बाकी हैं, जबकि दूसरे ने बताया कि वह 18 लाख रुपये का इंतजार कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक वेंडर ने न्यूज पोर्टल को बताया, "पेमेंट महीनों तक अटकी रहती है. फिल्म रिलीज होने के बाद पैसे निकलवाना और भी मुश्किल हो जाता है. 90 दिनों के अंदर इनवॉइस क्लियर होने का नियम तो अब पुरानी बात हो गई है." क्रू के एक सदस्य ने यह भी बताया कि बड़े सितारों और मुख्य वेंडरों को पहले पेमेंट की जाती है, जबकि आम क्रू सदस्यों को अक्सर इंतजार करने के लिए कह दिया जाता है. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है, "बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपनी कंपनी के तहत शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से जुड़ी सभी पेमेंट की जिम्मेदारियां पूरी कर दी हैं."

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई का सिलसिला अभी भी जोरदार तरीके से जारी है. 'सैकनिल्क' के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 20वें दिन (बुधवार) तक 'भूत बंगला' ने सिर्फ भारत में ही 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में इसका नेट कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपये, ग्रॉस कलेक्शन 175.93 करोड़ रुपये और दुनिया भर का कुल कलेक्शन 232.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा, इस फिल्म ने एक और इतिहास रच दिया है. यह दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ऐसी भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है, जो किसी फिल्म का सीक्वल नहीं है.

यह भी पढ़ें: संजय दत्त के जीजा की 7 फोटो, बॉलीवुड के पहले चॉकलेटी हीरो, कभी बनने वाले थे राज कपूर के दामाद

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Ekta Kapoor, Bhoot Bangla, Bhoot Bangla Controversy, Bhoot Bangla Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com