विज्ञापन
This Article is From May 20, 2022

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

इस हफ्ते की बड़ी रिलीज भूल भुलैया 2 है. यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और बॉक्स ऑफिस पर दो अंकों में शुरुआत कर सकती है. यह फिल्म साउथ की फिल्म आरआरआर से थोड़ी ही पीछे मानी जा रही है.

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
Bhool Bhulaiyaa 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह 2022 का 5वां महीना है, लेकिन अभी भी बॉलीवुड की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स कुछ उम्मीदें लेकर आईं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छा साल नहीं कह सकते. अब, सभी की निगाहें कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 पर है. चाहे सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के लिए उठते सवाल हो या साउथ की फिल्मों का एक के बाद एक हिट होना, यह बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए कठिन समय देखा जा रहा है. अगर हम जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती 2 और जयेशभाई जोरदार जैसी हालिया रिलीज़ को देखें, तो ऐसा लगता है कि महामारी के बाद अभी भी इंडस्ट्री उबर नहीं पाई है. 

इस हफ्ते की बड़ी रिलीज भूल भुलैया 2 की बात करें तो यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और बॉक्स ऑफिस पर दो अंकों में शुरुआत कर सकती है. यह फिल्म साउथ की फिल्म आरआरआर से थोड़ी ही पीछे मानी जा रही है. आरआरआऱ बड़ी फिल्म थी, इसकी तुलना में भूल भूलैया छोटी फिल्म है. इस फिल्म से उम्मीदें कम है, लेकिन माना जा रहा है यह एक बड़ी हिट फिल्म होगी. एडवांस बुकिंग की बात करें तो  फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा छू रही है. टिकट बिक्री के मामले में हर जगह फिल्म अच्छा कर रही है. भूल भुलैया 2 गंगूबाई काठियावाड़ी से ज्यादा कलेक्शन कर सकती है. 

माना जा रहा है कि यह फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी, लेकिन ओपनिंग के बाद ही पता चलेगा फिल्म का आगे कैसा प्रदर्शन करेगी. हालांकि फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोडी को फैंस ने पसंद किया है. अनीस बज्मी की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में हैं.  

बॉलीवुड की इस साल सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्में 

बच्चन पांडे - 13.25 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी - 10.50 करोड़
हीरोपंती 2 - 7 करोड़
जर्सी - 4 करोड़
द कश्मीर फाइल्स - 3.55 करोड़
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhool Bhulaiyaa 2, Bhool Bhulaiyaa 2 Actors, Bhool Bhulaiyaa 2 Cast, Bhool Bhulaiyaa 2 First Look, Bhool Bhulaiyaa 2 Motion Poster, Bhool Bhulaiyaa 2 Poster, Bhool Bhulaiyaa 2 Poster Release, Bhool Bhulaiyaa 2 Promotions, Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date, Bhool Bhulaiyaa 2 Songs, Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast, Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track, Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release, Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer, Bhool Bhulaiyaa 2 Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com