फिल्म भोला इस रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म भोला ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे ही दिन अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म भोला हर एक शो से सिर्फ करीब 4500 रुपये कमा रही है. इस बात का दावा खुद को ट्रेड एनालिस्ट कहने वाली अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने किया है.
केआरके ने फिल्म भोला के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद ट्विटर पर बताया है कि अजय देवगन की यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म भोला ने दूसरे दिन 13899 शो से 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी फिल्म प्रति शो 4496 रुपये कमा रही है. यानी थिएटर मालिक का शेयर 2248 रुपये है, जो बिजली बिल के लिए काफी है.' सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Film #Bholaa collected ₹6.25Cr on day2 from 13899 shows. Means ₹4496 per show. Means theatre owner share is ₹2248, which is enough for the electricity bill. 🤪😁😭
— KRK (@kamaalrkhan) April 1, 2023
भोला की पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं शुरुआती रुझानों के अनुसार, दूसरे दिन करीब 35 से 40 प्रतिशत की गिरावट के बाद फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं 2 दिन की कुल कमाई के बाद कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़ेगा. फिल्म भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव और अमला पॉल जैसी कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.
कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन और वाणी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर किया क्लिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं