विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

'बिहार में का बा' गाकर मशहूर हुईं सिंगर नेहा राठौर बनी यूपी की बहूरानी, ये हैं उनके पति

यूपी में का बा गाकर मशहूर हुई सिंगर नेहा राठौर (Neha Rathore) ने हाल ही में शादी कर ली है. खास बात यह है कि उन्होंने यूपी में शादी की हैं. वह अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ शादी की है.

'बिहार में का बा' गाकर मशहूर हुईं सिंगर नेहा राठौर बनी यूपी की बहूरानी, ये हैं उनके पति
नेहा राठौर यूपी की बनी बहूरानी
नई दिल्ली:

बिहार मेंं का बा और यूपी में का बा गाकर मशहूर हुई सिंगर नेहा राठौर (Neha Rathore) ने हाल ही में शादी कर ली है. खास बात यह है कि उन्होंने यूपी में शादी की हैं. वह अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ शादी की है. उनकी शादी की सभी रस्में लखनऊ में हुई. शादी काफी सादगी के साथ हुई. इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए.  शादी के बाद उनकी पति के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बिहार व यूपी के विधानसभा चुनाव में अपने गानों के जरिए सरकार राज्य के हालात बताने वाली नेहा रातों रात मशहूर हो गई थीं.


चुनाव के दौरान नेहा के गीत बिहार में का बा व यूपी में का बा खूब सुर्खियों में रहा. उनका गाना लोगों की जुबान पर चढ गया था औऱ इसके साथ नेहा को भी देश भर में लोग जानने  लगे. नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं. नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था. दोनों के गाना लोगों को काफी पसंद आया. 

चुनाव के समय ही कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह यूपी की बहू बनेंगी. उनके पति हिमांशू स्वतंत्र लेखक व दृष्टि कोचिंग पत्रिका के उपसंपादक हैं. हिमांशू के पिता अकबरपुर में रहते हैं. 

इसे भी देखें : फिल्म 'एक विलेन 2' के कई स्टार एक साथ आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Singer Neha Rathore Ties The Knot, Neha Singh Rathore, Neha Singh Rathore Bhojpuri Singer, Neha Singh Rathore Songs, Neha Singh Rathore Video Viral, Neha Singh Rathore Wedding Photo, Neha Singh Rathore Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com