आज के समय में लाइफ में इतनी टेंशन और परेशानियां हो गई हैं कि लोग हंस भी सोचकर रहे हैं. हंसना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है. ये आपके मूड को लाइट करता है. अगर आप सीरियस और एक्शन वाली फिल्में और वेब सीरीज देखकर बोर हो गए हैं तो आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में आज आपको बताते हैं जिन्हें देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे. ये लाइट सीरीज को अगर आप देखने बैठेंगे तो एक बार में पूरी खत्म करके ही वहां से उठेंगे.
पंचायत
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम पंचायत सीरीज का आता है. इस सीरीज का चौथा पार्ट अब आने वाली है. जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी दिखाई गई है. कैसे यहां की राजनीति में एक सरकारी कर्मचारी फंस जाता है. इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हंसमुख
इस वेब सीरीज में उत्तर प्रदेश के रहने वाले शख्स की कहानी दिखाई गई है जो स्टैंड अप कॉमेडियन बनना चाहता है. मगर उसे इसके लिए कुछ खास इज्जत नहीं मिलती है. ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं.
गुल्लक
गुल्लक में एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है. कैसे वो अपने काम करते हैं और हर बार में एक पंच नजर आता है. इस सीरीज को देखकर आप इससे खुद को कनेक्ट कर लेते हैं कि अरे ये तो कभी हमारे घर में भी हुआ करता था. हमने भी ऐसा किया हुआ है. गुल्लक एक बहुत प्यारी कहानी है. इसके भी कई सीजन आ चुके हैं. इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.
कॉलेज रोमांस
अगर आप कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हैं तो आपके लिए कॉलेज रोमांस मस्ट वॉच सीरीज है. इसमें कॉलेज की दोस्ती और प्यार के बारे में दिखाया गया है. कैसे तीन दोनों की कहानी आगे बढ़ती है जब उनकी लाइफ में पार्टनर्स की एंट्री होती है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
फादर्स
इस सीरीज में तीन रिटायर्ड पिताओं की कहानी दिखाई गई हैं. सीरीज में आज की पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच का अंतर देखने को मिलता है. इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. लाइट कॉमेडी के लिए ये बेस्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं