- 15 अगस्त को रिलीज हुई थी बाटला हाउस
- दो दिन में कमा डाले शानदार कलेक्शन
- अहम भूमिका में जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर
Batla House Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' गुरुवार यानी 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक बाटला हाउस (Batla House) ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए करीब 7 से 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. हालांकि टक्कर में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' ने दो दिन में करीब 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वीकेंड के बचे हुए दो दिन शनिवार और रविवार को अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. फिल्म ने दिल्ली और यूपी के अलावा मुंबई में शानदार कमाई की है. बाटला हाउस ने अपनी स्टोरी, सिनेमेटोग्राफी और स्किप्टिंग के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है. सोशल मीडिया पर भी 'बाटला हाउस (Batla House)' को लगातार अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' ने पहले दिन 13 से 14 करोड़ रुपए कमाते हुए शानदार ओपनिंग की थी.
देखें ट्रेलर-
जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' साल 2008 मे हुए एनकाउंटर पर आधारित है. इस फिल्म के जरिए लोग इस फर्जी एनकाउंटर की कहानी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. कमाई से अलग फिल्म ने अपने कंटेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है. इसके साथ ही 'बाटला हाउस (Batla House)' को फिल्म समीक्षकों ने भी खूब सराहा है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने डीसीपी संजीव कुमार की भूमिका अदा की थी और इस किरदार में वह काफी फिट बैठे थे.
जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बोले राम माधव- विधानसभा में फिर से करना होगा सीटों का परिसीमन
बता दें कि 'बाटला हाउस (Batla House)' की सबसे खास बात यह है कि इसकी स्टोरी को अच्छे से रिसर्च करने के बाद ही इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया गया है. इसके साथ ही फिल्म में हर किसी के नजरिये को भी बखूबी दिखाया गया है. 'बाटला हाउस' की रिलीज से पहले इसके स्पेशल सॉन्ग साकी-साकी ने भी लोगों का खूब धमाल मचाया था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं