2005 से 2017 तक इतनी बदल गई हैं अनुष्का शेट्टी.
- अनुष्का शेट्टी का पहला फोटोशूट वायरल.
- पहले फोटोशूट में हुई थीं रिजेक्ट.
- 'बाहुबली' में निभाया देवसेना का किरदार.
नई दिल्ली:
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्यूजन' बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म देशभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. प्रभास और राणा दग्गुबाती स्टारर इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने देवसेना का मुख्य किरदार निभाया है. देवसेना का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए अनुष्का की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का अपने पहले फोटोशूट से फिल्ममेकर्स को इंप्रैस नहीं कर पाई थीं. उनके पहले फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत पूरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी फिल्म सुपर (2005) से की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपना पहला प्रोजेक्ट पाने में अनुष्का को कई कठनाइयों का सामना करना पड़ा थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का के पहले फोटोशूट को रिजेक्ट कर दिया गया था. इस फोटोशूट की पिक्चर्स इन दिनों वायरल हो रही हैं, जिसमें अनुष्का लाल और काले रंग के सलवार सूट पहने दिख रही हैं.
बताया जाता है कि अनुष्का का यह फोटोशूट जब रिजेक्ट हुआ, तब उन्होंने दूसरा फोटोशूट करवाया. इसके बाद उन्हें डेब्यू फिल्म करने का मौका मिला. 'सुपर' के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 35 वर्षीय एक्ट्रेस 'बाहुबली सीरीज' के अलावा वानम (2011), सिंघम 2 (2013), रुद्रमादेवी (2015), लिंगा (2014) जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकी हैं.
बताते चलें कि, 'बाहुबली' का दूसरा भाग 28 अप्रैल को रिलीज हुआ. बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन ने शुरुआती 3 हफ्तों में 325 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anushka Shetty, Baahubali 2, Anushka Shetty First Photoshoot, Bahubali The Conclusion