बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र अपने फैंस को छोड़कर इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं, लेकिन फैंस हैं कि उनकी यादों से अब भी निकल नहीं पा रहे हैं. तभी तो एक्टर की फोटोज, वीडियोज, उनकी फिल्मों के सीन, गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जैसे हाल ही धरम पाजी की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जो उनके परिवार के अलावा शायद ही आजतक किसी ने देखी होगी. ये फोटो एक्टर के जवानी के दिनों की है. तारीफ की बात ये है कि ये खूबसूरत फोटो खुद धरम पाजी के बेटे सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है. आप भी देखें.
मां के पैर छूते दिखे धर्मेंद्र...
11 मार्च को सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर ये फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इस फोटो में धर्मेंद्र अपनी मां के पैरों के पास बैठकर उनके पैर छूते दिख रहे हैं. मां भी बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हैं. धरम पाजी ने गले में फूलों की ढेर सारी मालाएं पहनी हुई हैं जिससे ये तो पता चल रहा है कि मौका खुशी है, लेकिन वो खुशी का पल क्या था इस बात की जानकारी सनी देओल ने फोटो के साथ नहीं लिखी है. धर्मेंद्र के पीछे काफी सारे लोग भी दिख रहे हैं जो उनकी खुशी में शामिल हुए हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘धरम पाजी की अपनी मां और बॉबी देओल के साथ रेयर तस्वीर. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी लोग कौन हैं?'
Rare pic of Dharam paji with his mother & Bobby Deol .
— LegendDeols (@LegendDeols) March 11, 2026
Can you guess others ?#Dharam ji pic.twitter.com/LZmjHscxkl
इंटरनेशनल मंच पर सम्मानित हुए धर्मेंद्र
आपको बता दें कि लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किए गए 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (British Academy Film Awards) सेरेमनी में धरम पाजी को सम्मानित किया गया था. जेसी वेयर ने स्टेज पर बारबरा स्ट्रेसैंड का गाना 'द वे वी वेयर' गाकर फिल्मी दुनिया के उन लोगों को श्रद्धांजलि दी थी जो 2025 में गुजर गए थे. इसमें जैसी ने डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, टेरेंस स्टैम्प, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लालो शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसे आइकॉन को याद किया और इनके सबके बीच उन्होंने इंडियन एक्टर धर्मेंद्र का भी जिक्र किया था.
ये भी पढ़ें- हंसिका मोटवानी ने शादी के 4 साल बाद सोहेल खतूरिया से तलाक क्यों लिया, एक्ट्रेस के वकील ने कहा- अलग होने की थी डिमांड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं