विज्ञापन

लौट आया है 'शिवम पंडित' का दर्द, इमरान हाशमी की Awarapan 2 का पहला गाना Ve Junoon आउट, सॉन्ग सुन रो देंगे फैंस

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का पहला रूहानी गाना 'वे जुनून' उनके फैंस तक पहुंच चुका है. फिल्म के टीजर को पहले ही यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉस मिला है.

लौट आया है 'शिवम पंडित' का दर्द, इमरान हाशमी की Awarapan 2 का पहला गाना Ve Junoon आउट, सॉन्ग सुन रो देंगे फैंस
आवारापन 2 का गाना वे जुनून रीलीज
instagram

Awarapan 2 song out Now:  "इस बार, या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं..."याद है न? 2007 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद फैंस के दिलों को रूला देने वाले इमरान हाशमी के इसी आइकॉनिक किरदार 'शिवम पंडित' की वापसी का रास्ता साफ हो गया है. बॉलीवुड के नए उभरते इमोशनल किंग' बने इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का पहला रूहानी गाना 'वे जुनून' (Ve Junoon) आखिरकार उनके फैंस तक पहुंच चुका है.

फिल्म के टीजर को फैंस की तरफ से पहले ही यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉस मिला है. इसके साथ ही नंबर-1 ट्रेंडिंग का टैग लेकर इसने तहलका मचा दिया था. टीजर का जूनून अभी फैंस के सिर से उतरा भी नहीं था कि विशेष फिल्म्स और सोनी म्यूज़िक इंडिया ने इसका पहला दर्द भरा गाना लॉन्च करके फैंस की बेकरारी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

 'शिवम' की तड़प और सिंगर मिथून के रूहानी  म्यूजिक का साथ 

फिल्म आवारापन 2 के गाने 'वे जुनून' को सुरों के सरताज मिथून की रूहानी आवाज मिली है. उन्होंने इसे ने कंपोज किया है. जबकि इसके गहरे बोल सईद कादरी की कलम से निकले हैं. इस गाने को अपनी दर्दभरी और जादुई आवाज से  नए नवेले सिंगर सुबोध शर्मा ने सजाया है. इस गाने में फिल्म के मेन लीड 'शिवम पंडित' के अंदर चल रहे जज्बाती तूफान, अपने प्यार को खोने के डर और दिल और दिमागी की जंग को सुरों और शब्दों के जरीए ब्यान करता है.

रील स्क्रॉल करते-करते मिला फिल्म का सिंगर

आवारापन 2 के गाने के सिंगर की खोज के बारे में निर्माता विशेष भट्ट ने कहा कि सुबोध की आवाज में एक ऐसी सच्चाई है, जिसे सीखा नहीं जा सकता. वे पिछले 12 सालों से साउंड इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं. गाने के लिए एक नई रूहानी आवाज की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान विशेष भट्ट इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रहे थे, तभी उनकी नजर सुबोध की एक रील पर पड़ी विशेष उनकी आवाज़ के मुरीद हो गए. उन्होंने तुरंत मिथून से बात की और सुबोध को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए फाइनल कर लिया.

वहीं इस बारे में सिंगर और कंपोजर मिथुन ने बताया कि गाने को एक रूहानी और दिल को झकझोड़ देने वाली आवाज की तलाश थी. ऐसे में जब विशेष ने सुबोध की रील दिखाई तो उसकी आवाज में एक ऐसी सच्चाई का एहसास हुआ है, जिसे सीखा नहीं जा सकता था सिर्फ महसूस किया जा सकता था. 

 14 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगा तहलका 

विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट की इस धमाकेदार पेशकश का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं दिशा पाटनी, और उनका साथ देंगी एक्ट्रेस शबाना आजमी, सुविंदर विक्की और अतुल कुमार. 14 अगस्त 2026 को 'आवारापन 2' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. 

यह भी पढ़ें: किशोर कुमार का 49 साल पुराना गाना, मूड बनाने के लिए स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंच गए थे किशोर दा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Emraan Hashmi Awarapan, Awarapan 2 Release Date, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com