विज्ञापन

आशा भोसले के पति की 5 फोटो, 15 साल बड़े सेक्रेटरी से हुई थी पहली शादी, 6 साल छोटे थे दूसरे हस्बैंड

92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वालीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पर्सनल लाइफ के बारे में कम लोग जानते हैं. वहीं कम लोगों को पता है कि उनकी दो शादियां हुई हैं. 

आशा भोसले के पति की 5 फोटो, 15 साल बड़े सेक्रेटरी से हुई थी पहली शादी, 6 साल छोटे थे दूसरे हस्बैंड
आशा भोसले के पति की 5 फोटो

आशा भोसले का नाम उनकी मधुर आवाज दिल में बस जाती है, जिन्होंने  20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल, उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज क्योंकि आशा भोसले ने करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है. बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने दो शादी की है. जबकि पहले पति से उनकी उम्र का फासला 15 साल था. वहीं दूसरे पति सिंगर से 5 साल छोटे थे.   

16 की उम्र में 31 साल के शख्स से की शादी

Latest and Breaking News on NDTV

आशा भोसले कम उम्र की थीं. जब उनकी पहली शादी हुई. दरअसल, उन्होंने 16 साल की उम्र में 15 साल बड़े 31 वर्षीय अपने सेक्रेटरी गणपत राव से घर से भागकर शादी की थी. लेकिन शादी के बाद उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं पति और ससुराल वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. जबकि वह दो बच्चों की मां थीं और एक बच्चे की मां आशा भोसले बनने वाली थी. हालांकि प्रॉब्लम बढ़ गई और 1960 में दोनों अलग हो गए.  

ये भी पढ़ें- आशा भोसले का वो गाना, जो रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटाया गया, बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड, आज भी है हिट

तलाक के 20 साल बाद की दूसरी शादी

Latest and Breaking News on NDTV

आशा भोसले तलाक के बाद अपनी जिंदगी पर ध्यान देने लगीं. बॉलीवुड में उन्होंने इस दौरान कई गाने गाए और पहचान बनाई और आगे बढ़ गई. वहीं तलाक के 20 साल बाद उन्होंने राहुल देव बर्मन, जो बॉलीवुड में आर डी बर्मन के नाम से पॉपुलर हैं. कपल ने 1980 में शादी की. खास बात यह है कि आर डी बर्मन आशा भोसले से 6 साल छोटे थे. 

आरडी बर्मन की मां थी रिश्ते के खिलाफ

Latest and Breaking News on NDTV

आशा भोसले की इस शादी में भी दिक्कत थी. दरअसल, आरडी बर्मन की मां आशा भोसले के साथ रिश्ते के खिलाफ थी. जबकि म्यूजिक कंपोजर की भी यह दूसरी शादी थी. उनका 1971 में रीता पटेल से तलाक हुआ था.   

आशा भोसले के बच्चे हैं बॉलीवुड का जाना माना नाम

Latest and Breaking News on NDTV

आशा भोसले के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े हेमंत भोसले यानी हेमंत कुमार थे, जिनका 2015 में कैंसर से निधन हो गया. वह संगीत निर्देशन का काम कर चुके थे. बेटी वर्षा भोसले , जिनका निधन 2012 में हो गया था. वह पत्रकार और कॉलम लेखिका थीं.  सिंगर के सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले हैं, जो सिंगर के करियर को मैनेज करते हैं. उन्होंने बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है. 

आशा भोसले के नाम है रिकॉर्ड

Latest and Breaking News on NDTV

12,000 से ज्यादा गानों के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो साबित करता है कि उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. 1979 में आशा भोसले ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार जीता. कुल मिलाकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए 18 बार नामांकित किया गया, जिसमें उन्होंने 7 बार जीत हासिल की. उनकी मेहनत और योगदान के लिए 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था आशा भोसले की पोती का नाम, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com