विज्ञापन

रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण’ के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे

दूरदर्शन की रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था और अब वे राम के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे. यह किरदार उन दर्शकों के लिए खास होगा, जिन्होंने बचपन में उन्हें भगवान राम के रूप में देखा था और अब उन्हें दशरथ के रूप में देखेंगे.

रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण’ के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे
रामायणम् में राम के बाद अब दशरथ बने अरुण गोविल!

टीवी शोज के कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो समय के साथ भी अपनी चमक नहीं खोते. ऐसा ही एक किरदार रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का है, जिसे अरुण गोविल ने निभाया था. इस किरदार के जरिए उन्होंने देश के घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब करीब चार दशक बाद, वो एक बार फिर रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार अलग भूमिका में नजर आएंगे.  दरअसल, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण में अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे. ये उनके करियर का एक खास ‘फुल सर्कल मोमेंट' माना जा रहा है, जहां उन्होंने कभी राम का किरदार निभाया था और अब वे राम के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे. यह किरदार उन दर्शकों के लिए खास होगा, जिन्होंने बचपन में उन्हें भगवान राम के रूप में देखा था और अब उन्हें दशरथ के रूप में देखेंगे.

रामायण से मिली थी अमर पहचान

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल को दर्शकों ने भगवान की तरह सम्मान दिया. उनकी सादगी और शानदार एक्टिंग ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया था. आज भी लोग उन्हें उसी श्रद्धा के साथ याद करते हैं.

ये भी पढे़ं- रामायणम् का टीजर आया चीन को पसंद! लेकिन रणबीर कपूर नहीं टीवी का महाभारत का ये एक्टर बना भगवान राम के लिए फर्स्ट च्वाइस

हाल ही में रिलीज हुआ टीजर  

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण पार्ट वन' का टीजर गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर जारी किया गया. यह उस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत है, जिसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है. इस फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकार इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस शो ने 90s में रच दिया था इतिहास, एक हफ्ते में आईं 14 लाख चिट्ठियां, हालात ऐसे कि टेंपो करना पड़ा था किराये पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com