नितेश तिवारी की रामायणम् का राम का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे मिक्स रिव्यू मिल रहा है. जहां 90 के दशक की रामायण के स्टार्स टीजर का रिव्यू कर रहे हैं तो वहीं भारतीय दर्शक फिल्म का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि अब चीन के कथित यूजर्स ने भी दीवाली 2026 में रिलीज होने को तैयार फिल्म पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. ऐसा हम नहीं बल्कि रेडिट पर एक वायरल पोस्ट कह रहा है, जिसमें रामायणम् के राम के टीजर की तारीफ दर्शकों ने की है. हालांकि भगवान राम के रोल में उनकी पहली पसंद टीवी एक्टर सौरभ राज जैन हैं.
चीन के दर्शकों ने दिया रामायणम् के टीजर पर रिएक्शन
रामायणम् के राम के टीजर को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रिलीज किया जा चुका है, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए या कमेंट सेक्शन के जरिए लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक रेडिट यूजर ने चीन के इंटरनेट यूजर्स द्वारा रिएक्शन को शेयर किया है, जिसमें एक यूजर ने लिखा, "विजुअल्स बहुत लाजवाब हैं. यह सचमुच उन सस्ते फैंटेसी ड्रामा से बिल्कुल अलग है, जिनमें ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल होता है." अन्य यूजर ने लिखा, "आप भारतीय पौराणिक फिल्मों पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि चीन में रामायण के कई रूपांतरणों को डब करके रिलीज किया जा चुका है, जिनके टाइटल 'सेक्रेड लॉर्ड' (Sacred Lord) जैसे हैं.
Chinese audience on Ramayana, that's diff b/w them and us, they are praising despite they have biggest cinema market in the world and we are hating.
by u/toosourr in pj_explained
ये भी पढ़ें- भगवान राम ही नहीं रामायणम् में रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल, इस किरदार में भी आएंगे नजर
महाभारत के श्रीकृष्ण हैं राम के रोल के लिए पहली पसंद

रामायणम् के राम के टीजर को भले ही पसंद किया गया है. लेकिन बात करें राम के रोल की तो चीन के व्यूअर्स को स्टार प्लस की महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ राज को देखना पसंद है. एक यूजर ने लिखा, वह सभी विष्णु का अवतार हैं. क्यों सौरभ राज जैन को कास्ट नहीं किया गया. दूसरे यूजर ने लिखा, यह सौरभ राज जैन के निभाने के लिए बना है.
सौरभ राज जैन के बारे में
एक्टर सौरभ राज जैन को स्टार प्लस पर साल 2013-2014 में प्रसारित महाभारत में श्रीकृष्ण के किरदार में देखा गया था. जबकि साल 2014 में उन्होंने भगवान विष्णु का किरदार महादेव सीरियल में निभाया था. यह दोनों ही शोज चीन में काफी पॉपुलर हैं, जिसके चलते चीन के दर्शक राम के रोल में सौरभ राज जैन को देखना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं