विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2020

हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत पर फूटा अर्जुन रामपाल का गुस्सा, बोले- कोई शांति में कैसे आराम कर सकता है, जब...

हाथरस (Hathras) में हुए गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली में कल मौत हो गई. अब इस पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का गुस्सा फूटा है.

हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत पर फूटा अर्जुन रामपाल का गुस्सा, बोले- कोई शांति में कैसे आराम कर सकता है, जब...
हाथरस गैंगरेप (Hathras Gangrape) पीड़िता की मौत पर आया अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का रिएक्शन
  • हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की हुई मौत
  • एक्टर अर्जुन रामपाल का फूटा गुस्सा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में दो हफ्ते पहले रेप और प्रताड़ना का शिकार हुई 19 साल की महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया. हाथरस में हुए इस दिल दहला देने वाले मामले पर बॉलीवुड के कलाकार भी लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. अब हाल ही में इस पर एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का रिएक्शन आया है. उन्होने हाथरस में हुए इस हादसे पर अपना दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक 19 वर्षीय आत्मा अपनी चोटों के कारण दम तोड़ देती है, वह मर जाती है."

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Twitter) ने आगे लिखा, "उसकी आखिरी यादें पूरी तरह से क्रूरता और डर से भरी हुई हैं. इसके बाद कोई कैसे शांति में कैसे आराम (RIP) कर सकता है." अर्जुन रामपाल के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अर्जुन रामपाल के अलावा, अक्षय कुमार, स्वरा भास्कर, कंगना रनौत, मीरा चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, रितेश देशमुख और कई कलाकारों ने हाथरस की घटना को लेकर ट्वीट किया है. 

हाथरस में गैंगरेप (Hathras Gang Rape) का शिकार हुई महिला को गंभीर चोटें लगी थीं और उसका ICU में इलाज चल रहा था.  कथित रूप से उसके गांव में लगभग दो हफ्तों पहले चार-पांच लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया था और प्रताड़नाएं दी थीं. पीड़िता की हालत बहुत बुरी थी, उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर आए थे और उसकी जीभ काट दी गई थी. मामले में सभी चार आरोपी जेल में हैं. 19 साल की पीड़िता पर 14 सितंबर को राजधानी दिल्ली से लगभग 200 किमी दूर स्थित हाथरस के एक गांव में हमला किया गया था. आरोपी उसे उसके दुपट्टे से खींचकर खेतों में ले गए. वो अपने परिवार के साथ घास काट रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hathras, Hathras Gang Rape, Arjun Rampal, Arjun Rampal Twitter, Arjun Rampal On Hathras Gangrape, Hathras Gangrape Victim Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com