विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2021

अर्जुन कपूर ने झकास चाचू अनिल कपूर को किया बर्थडे विश, दिखाया 2060 में यूं दिखेंगे चाचा-भतीजा

अनिल कपूर ने साल 1979 से फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से अपने करियर की शुरुआत की थी, खास बात यह है कि जो उनका तब लुक था वहीं उनका अब लुक है. साल बीत रहे हैं, लेकिन हमारे मिस्टर इंडिया यानी कि अनिल कपूर दिन पर दिन जवान दिख रहे हैं.

अर्जुन कपूर ने झकास चाचू अनिल कपूर को किया बर्थडे विश, दिखाया 2060 में यूं दिखेंगे चाचा-भतीजा
अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर का दिखाया भविष्य साल 2060 में ऐसे दिखेंगे एक्टर
नई दिल्ली:

अनिल कपूर ने साल 1979 से फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से अपने करियर की शुरुआत की थी, खास बात यह है कि जो उनका तब लुक था वहीं उनका अब लुक है. साल बीत रहे हैं, लेकिन हमारे मिस्टर इंडिया यानी कि अनिल कपूर दिन पर दिन जवान दिख रहे हैं. उनके इस एवरग्रीन लुक के फैंस क्या फिल्मी सितारे भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. आज भी अनिल कपूर अपने लुक्स और फिटनेस से किसी की यंग स्टार को टक्कर दे सकते हैं. फिलहाल तो आज उनके जन्मदिन के मौके पर अर्जुन कपूर ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जो वाकई काफी दिलचस्प हैं. 

शेयर की 2060 तक की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक तरफ अर्जुन कपूर खड़े हैं वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर का एक स्टैच्यू लगा है और ऐसे ही वे बचपन से लेकर जवानी तक की पूरी स्टोरी दिखाते हैं, वहीं लास्ट फोटो में अर्जुन कपूर साल 2060 की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा करते हैं जहां अर्जुन कपूर के बाल तो सफेद हो जाते हैं, लेकिन अनिल कपूर हमेशा की तरह यंग दिखाई देते हैं. 

झकास चाचू को किया यूं विश
इस तस्वीर को साझा करने के साथ ही वे लिखते हैं- "यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना, सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं एवरलास्टिंग ब्यूटी देखी नहीं होगी. आप एक वाइन की तरह हैं जो सभी को मदहोश कर देते हैं. दिन-ब-दिन युवा होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर,यह है अनिल कपूर का जिज्ञासु मामला! पी.एस. मेरे झक्कास चाचू को जन्मदिन की बधाई"

इस फिल्म में नजर आएंगे 
अनिल कपूर को आखिरी बार अनुराग कश्यप थ्रिलर फिल्म 'एके वर्सेज एके' में देखा गया था. इसके अलावा वे 'एनिमल' 'जुग जुग जियो' और में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर नजर आएंगी. बता दें कि इस फिल्म के कई सीन्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: