विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2020

Arjun Kapoor से आर जे ने पूछा ऐसा सवाल, एक्टर ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ और तोड़ डाला कैमरा- देखें Video

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्टर एक आर जे को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं.

Arjun Kapoor से आर जे ने पूछा ऐसा सवाल, एक्टर ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ और तोड़ डाला कैमरा- देखें Video
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • अर्जुन कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • गुस्साए एक्टर ने आर जे को जड़ दिया तमाचा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्जुन कपूर एक सवाल पूछे जाने पर इतना भड़क जाते हैं कि वह गुस्से में आर जे को चांटा जड़ देते हैं और उसके बाद कैमरा भी तोड़ देते हैं. दरअसल, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Video) का यह पुराना वीडियो इंटनरेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आर जे अर्जुन कपूर से पूछता है, "अर्जुन क्या कैरेक्टर, वैरेक्टर मार्केट में खत्म हो गए हैं क्या, जो लड़की वाले कैरेक्टर कर रहा है आजकल."


आर जे की यह बात सुनकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भड़क जाते हैं और वह शख्स को जोरदार तमाचा जड़ देते हैं. वीडियो में एक्टर गुस्से में कहने लगते हैं, "ये क्या सवाल है, कैमरा बंद कर, बंद करो कैमरा." वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर इतना भड़क जाते हैं कि वह कैमरा भी तोड़ देते हैं. वीडियो को 'इन बॉलीवुड' के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है. 


अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  के इस वीडियो को देखकर फैन्स भी हैरान है. लोग एक्टर के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Arjun Kapoor Video, Arjun Kapoor Video Viral, Arjun Kapoor Slapped RJ, Arjun Kapoor Viral Video, Arjun Kapoor Instagra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com