विज्ञापन

अरिजीत सिंह की सादगी का सबूत है ये वायरल वीडियो, आमिर खान को हाथों से परोसा खाना, जमीन पर बैठकर खाया खाना

आमिर खान और अरिजीत सिंह का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जमीन पर बैठकर घर का खाना खाते नजर आए. वीडियो में सादगी, अपनापन और घरेलू माहौल ने फैंस का दिल जीत लिया.

अरिजीत सिंह की सादगी का सबूत है ये वायरल वीडियो, आमिर खान को हाथों से परोसा खाना, जमीन पर बैठकर खाया खाना
अरिजीत सिंह और आमिर खान का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बड़े सितारों की चमक-दमक अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन कुछ पुराने वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को स्टार्स का बिल्कुल अलग चेहरा दिखा देते हैं. ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो इन दिनों फिर चर्चा में है, जिसमें आमिर खान, सिंगर अरिजीत सिंह के घर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए थे. वीडियो में आमिर खान किसी सुपरस्टार की तरह नहीं, बल्कि एक आम मेहमान की तरह अरिजीत के परिवार के साथ वक्त बिताते दिखे. सबसे खास पल वो रहा, जब आमिर जमीन पर बैठकर घर का बना खाना खाते नजर आए और अरिजीत खुद उन्हें बड़े प्यार से खाना परोसते दिखे. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर दोनों स्टार्स की सादगी की खूब तारीफ की थी.

घर के खाने ने जीता दिल

वीडियो में अरिजीत सिंह अपने घर आए मेहमानों को चाय सर्व करते नजर आए. इसके बाद खाने का जो सीन दिखा, उसने फैंस का दिल जीत लिया. आमिर खान जमीन पर बैठकर बिल्कुल घरेलू माहौल में खाना खाते दिखे. उनके सामने कई तरह के घर में बने पकवान रखे थे. अरिजीत बार-बार उन्हें खाना परोस रहे थे और परिवार के बाकी लोग भी साथ बैठे नजर आए. पूरा माहौल किसी मिडिल क्लास फैमिली की फैमिली डिनर जैसा लग रहा था.

ये भी पढ़ें- 85 फिल्मों से ये एक्टर बना सुपरस्टार, 120 से ज्यादा किए कैमियो, रखता है 2900 करोड़ नेटवर्थ, लेकिन कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट

मिडिल क्लास फैमिली जैसी दिखी सादगी

वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान जिस चीज ने खींचा, वो थी अरिजीत सिंह और उनके परिवार की सादगी. ना कोई दिखावा, ना स्टार्स वाला माहौल और ना ही किसी तरह की भारी सिक्योरिटी नजर आई. आमिर खान भी बिल्कुल परिवार के सदस्य की तरह जमीन पर बैठकर सबके साथ खाना खाते दिखे. स्टील के बर्तन, घर का बना साधारण खाना और परिवार के बीच बैठकर हंसी-मजाक करते दोनों सितारों को देखकर लोगों को अपने घर की याद आ गई. फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतने बड़े स्टार्स को इतनी सिंपल लाइफ जीते देखना आज के दौर में काफी दुर्लभ है.

छोटे से स्टूडियो में सुना गाना

इस दौरान आमिर खान, अरिजीत सिंह के छोटे से होम स्टूडियो में भी पहुंचे थे. यहां अरिजीत उन्हें 'Ek Din' गाना गाकर सुनाते दिखे. आमिर बड़े ध्यान से गाना सुनते नजर आए. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली. वीडियो में कहीं भी स्टार वाला एटीट्यूड नहीं दिखा, बल्कि दोनों काफी सिंपल अंदाज में नजर आए.

शतरंज और स्कूटी राइड भी बनी चर्चा

खाने और म्यूजिक के अलावा दोनों ने साथ में शतरंज भी खेली. इतना ही नहीं, देर रात अरिजीत और आमिर स्कूटी राइड पर भी निकले थे. वीडियो के आखिर में आमिर खान ने अरिजीत को इस यादगार मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद कहा था. फैंस का कहना था कि इतनी सादगी शायद ही किसी बड़े स्टार में देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें- अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड डेब्यू हुआ फ्लॉप, साउथ में बनीं टॉप एक्ट्रेस, कहा- मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com