विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

अनुष्का शर्मा ने 'देवर' के बेटे को गोद में सुलाया, तो लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब अगले रिसेप्शन के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं.

अनुष्का शर्मा ने 'देवर' के बेटे को गोद में सुलाया, तो लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
  • अनुष्का शर्मा ने धवन के बेटे को गोद में सुलाया
  • रिसेप्शन के बाद धवन की पत्नी आयशा ने ली फोटो
  • सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब अगले रिसेप्शन के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं. इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी. रिसेप्शन के आखिरी में अनुष्का शर्मा का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ. वहीं एक और वीडियो में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज और अनुष्का के 'देवर' शिखर धवन को भी उनके साथ ठुमके लगाते हुए देखा गया था. 'मौजा ही मौजा' गाने पर डांस करते हुए अनुष्का ने धवन के साथ जमकर डांस किया. लेकिन बाद में एक और तस्वीर आई जोकि लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि मजाक भी उड़ा रहे हैं.

दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब मायानगरी में पहुंचे विराट-अनुष्का, काले चश्मे में दिखे Virushka

अब अनुष्का को शिखर धवन के बेटे जोरावर को गोद में सुलाए हुए देखा गया. यह फोटो शिखर की पत्नी आयशा ने क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डाला था. यह फोटो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस पर लोगों के कमेंट भी आए. कुछ ने इसे काफी पसंद किया तो कुछ यूजर्स ने इस फोटो को देखकर मजाक भी उड़ा डाला. इंस्टाग्राम पोस्ट पर महेंद्र वरिया नाम के यूजर ने लिखा कि अनुष्का इंतजार करिए... आपको भी मिलेगा डोंट वरी, बी हैप्पी! वहीं ईशा ने कहा कि अनुष्का पहले से ही लवली मॉम दिख रही हैं. एक यूजर ने मजाक उड़ाते यह तक भी कहा कि 'विकास' आ गया.
 
 

 

A post shared by Aesha Dhawan (@aesha.dhawan5) on



26 दिसंबर को होने वाले इस पार्टी में टीम इंडिया के सभी सदस्य भी शामिल होने वाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे खेला जाने वाला है और मुंबई में ही विराट की तरफ से द सेंट रेगिस होटल में पार्टी का आयोजन है.

VIDEO: 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Shikhar Dhawan, Zoravar Dhawan, Virat Kohli, Virushka Reception, Virushka Reception Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com