विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2023

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका और विराट कोहली की शेयर की Cute तस्वीर, हॉलीडे एल्बम में पापा-बेटी की PICS देख फैंस ने कही ये बात 

Anushka Sharma shared Virat Kohli and Vamika Pics: ऋषिकेश में इन दिनों वेकेशन मना रहीं अनुष्का शर्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें विराट कोहली, वामिका और वह खुद ट्रैकिंग करते हुए दिख रही हैं. इसके अलावा भी उन्हें पापा-बेटी की क्यूट तस्वीरें दिखाई हैं.

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका और विराट कोहली की शेयर की Cute तस्वीर, हॉलीडे एल्बम में पापा-बेटी की PICS देख फैंस ने कही ये बात 
अनुष्का शर्मा ने शेयर की वेकेशन फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. इसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रैकिंग करती दिख रही हैं. जबकि वामिका और विराट पानी में खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं इन फोटो को देखकर फैंस काफी तारीफ करते दिख रहे हैं. वहीं फैंस एक्ट्रेस की इन फोटो की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें

कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने अपने ट्रैक की सात तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें, उसने मनमोहक लैंडस्केप की झलक देखने को मिली है. इन तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन दिया, "पहाड़ों में एक पहाड़ है, जिसके ऊंचाई पर कोई नहीं है ..." इस पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए हार्ट का इमोजी शेयर किया है. जबकि फैंस ने विराट कोहली और वामिका की तस्वीर की तारीफ की है. 

सात तस्वीरें हैं खास

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की बात करें तो पहली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ट्रैकिंग करते हुए दिख रहे हैं. दूसरी में, कपल एक नदी से गुजरता हुआ दिख रहा है. तीसरे में  बकरी और गायों की झलक है. जबकि चौथी तस्वीर में विराट कोहली के कंधे पर वामिका कोहली नजर आ रही हैं और वह ट्रैकिंग कर रहे हैं. पांचवी में, एक घर की फोटो दिख रही है, जो कि बेहद खूबसूरत है. छठी में विराट, वामिका को पानी के पास पकड़े हुए दिख रहे हैं, जो कि फैंस का दिल जीत रही है. वहीं छठी तस्वीर में अनुष्का हाथ में एक फूल पकड़े दिख रही हैं.

बता दें, कई सालों तक डेटिंग करने के बाद अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की थी, जिसकी फोटो काफी वायरल हुई थी. वहीं शादी के 4 साल बाद जनवरी 2021 में बेटी वामिका जन्म हुआ था. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. हालांकि सोशल मीडिया पर एक मैच के दौरान वामिका की तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसके चलते अनुष्का शर्मा ने नाराजगी जाहिर की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Rishikesh Vacation, Anushka Sharma Vacation Photo, Anushka Sharma Virat Kohli, Virat Vamika, Virat Vamika Cute Pics, Virat Kohli In Rishikesh, Anushka Sharma Holiday Pics, Bollywood, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Update, Ndtv Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com