विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मौजूदा हालात पर किया ट्वीट, बोले- जिंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने दिल्ली की मौजूदा हालात को देखते हुए ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मौजूदा हालात पर किया ट्वीट, बोले- जिंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को...
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर ट्वीट किया है
  • दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट
  • अनुराग कश्यप ने ट्वीट के जरिए उपद्रवियों पर साधा निशाना
  • अनुराग कश्यप का ट्वीट सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां
नई दिल्ली:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में बीते कुछ दिनों से बढ़े तनाव से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस हिंसा को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में अनुराग कश्यप ने लिखा, "जिंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को, एक रात काफी है पूरा मोहल्ला जलाने को." अनुराग कश्यप का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने उपद्रवियों पर निशाना साधा है. बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या अब तक 27 हो चुकी है. 

दिल्ली हिंसा में 27 लोगों की हुई मौत तो फराह खान बोलीं- पोस्टमार्टम होना चाहिए, जिससे...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने दिल्ली की मौजूदा हालात को लेकर और भी ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने शहर की स्थिति के लिए सरकार पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "हताशा भी है और निराशा भी, लेकिन ना तो संयम टूटा है ना संकलप. दर्द भी है और गुस्सा भी, तो भी ना संयम टूटा है और ना ही संकल्प. तुम भी यहीं हो और हम भी यहीं हैं. सब याद रखा जाएगा. सब देखा जाएगा. तभी देखोगे और हम भी देखेंगे. लाजिम है हम भी देखेंगे."

आयुष्मान खुराना की फिल्म ने छठे दिन भी मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

दिल्ली (Delhi Clash) के मौजूदा हालत की बात करें तो नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध और समर्थकों के बीच हुई झड़प ने यहां अलग ही रूप धारण कर लिया. इस हिंसा में दिल्ली के भजनपुरा, चांदबाग, मौजपुर और गोकुलपुरी जैसे क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुए. हिंसा के बीच ही खूफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा का भी शव पाया गया. इस तनाव के कारण सुरक्षा बल किसी को भी सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. कुछ गलियों को बंद कर दिया गया है. निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें बंद किया है.


देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, North East Delhi, Delhi Clash, Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com