विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने द केरल स्टोरी 2 को बताया बकवास, बोले- फिल्म बनाने वाला लालची है बस पैसा कमाना चाहता है

The Kerala Story 2 कैसी लगी? पैपराजी ने पूछा सवाल तो अनुराग कश्यप ने सीधे बताया प्रौपेगैंडा और बकवास. पढ़ें 27 फरवरी को आ रही इस फिल्म पर क्या बोले फिल्म मेकर.

अनुराग कश्यप ने द केरल स्टोरी 2 को बताया बकवास, बोले-  फिल्म बनाने वाला लालची है बस पैसा कमाना चाहता है
अनुराग कश्यप ने द केरल स्टोरी 2 को बताया बकवास!
Social Media
नई दिल्ली:

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी और विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस की हुई 'द केरल स्टोरी 2' आने वाली 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. जब से 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर आया है फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक सीन में एक मुस्लिम परिवार लड़की को जबरदस्ती बीफ खिलाता हुआ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के बीच अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म पर रिएक्शन दिया है और इसे 'प्रोपेगैंडा' कहा है.

'द केरल स्टोरी 2' के बारे में क्या बोले अनुराग कश्यप ?

कोच्चि में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में शामिल होने आए अनुराग से पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है. उन्होंने जवाब दिया, "द केरल स्टोरी बकवास मूवी है. यह बकवास प्रोपेगैंडा है. पूरी तरह बकवास. ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. बकवास पिक्चर है. इसे बकवास कहते हैं." उन्होंने आगे कहा, “वे बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं. लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वह बस पैसा कमाना चाहता है.”

केरल के मुख्यमंत्री को भी नहीं पसंद आई द केरल स्टोरी 2

कुछ दिन पहले, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म पर सवाल खड़े किए थे. विजयन ने कहा, “हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए. यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यूज को बनाए रखकर इसे खारिज करें.” बता दें कि द केरल स्टोरी 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेशन मिला है. यह 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में खुशियां लेकर आए हर्ष मेहता! कौन है 33 साल का ये बिजनेस मैन और कितनी है नेटवर्थ?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक बयान में प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था कि यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम के सच्चे मामलों पर आधारित है. शाह ने कहा था, “जब हम द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड जैसी फिल्म बनाते हैं, तो हम चाहते थे कि यह हमारे पूरे भारत के हालात को और ज्यादा दिखाए और इसलिए, हमने जो तीन कहानियां चुनीं, हम सिर्फ उनकी कहानियां नहीं बता सकते थे. हमने दूसरी लड़कियों की जिंदगी से कई घटनाएं लीं और उन्हें उनकी कहानियों का हिस्सा बनाया. नतीजतन, यह तीन लड़कियों की कहानी है, लेकिन इसमें कई दूसरी कहानियों की झलक भी है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kerala Story 2, The Kerala Story, Kamakhya Narayan Singh, Vipul Amrutlal Shah, Anurag Kashyap, The Kerala Story 2 Cast, The Kerala Story 2 Budget, The Kerala Story 2 Release Date, The Kerala Story 2 Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com