Chhath 2026 Live Chhath Songs & Chhath Celebration: छठ महापर्व 2026 को लेकर भोजपुरी संगीत जगत में जबरदस्त उत्साह है. एक के बाद एक नए छठ गीत रिलीज हो रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे इस बार भी अपने गीतों के जरिए छठी मईया की भक्ति का संदेश दे रहे हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा, नीलकमल सिंह और शिल्पी राज के छठ गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा में हैं. वहीं, प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी और दिग्गज गायक उदित नारायण की आवाज में आए भक्ति गीत भी श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियां प्रियंका पंडित, साक्षी सिंह, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह भी छठ गीतों और पूजा से जुड़े कार्यक्रमों के कारण सुर्खियों में हैं.
चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व पर देश और विदेश में रहने वाले भोजपुरी समाज के लोग पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं. ऐसे में नए भोजपुरी छठ गीत ना सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहे हैं. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से होगीछ
13 नवंबर 2026: नहाय-खाय
14 नवंबर 2026: खरना
15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026: उषा अर्घ्य और पारण
आइए जानते हैं भोजपुरी सितारे छठ 2026 के मौके पर क्या कर रहे हैं और कौन से गाने रिलीज हो रहे हैं.
Chhath 2026 Live Chhath Songs & Chhath Celebration | छठ 2026 लाइव छठ सॉन्ग और सितारों का सेलिब्रेशन
Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल यादव का छठ गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ हुआ वायरल
Khesari Lal Yadav Chhath Song: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति गीतों की धूम मची हुई है. इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और गायिका सौम्या श्रीवास्तव की आवाज में सजा छठ गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. यह गीत भोजपुरी फिल्म 'सइयां अरब गईले ना-2' का हिस्सा है और छठ पर्व की श्रद्धा, सूर्य उपासना तथा लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश करता है.
गीत में खेसारी लाल यादव की भावपूर्ण गायकी और सौम्या श्रीवास्तव की मधुर आवाज श्रोताओं को खूब पसंद आ रही है. निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि इस गीत के जरिए छठ महापर्व की परंपराओं और लोक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. विनय बिहारी के लिखे इस गीत को शुभम सिन्हा और शोभित सिन्हा ने संगीत दिया है. वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ दर्शना बनिक, आस्था सिंह, दीपिका सिंह, माया यादव और अयाज खान भी नजर आ रहे हैं.
Bhojpuri Chhath Song: अरविंद अकेला कल्लू का छठ गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’
Shringar Ha Bihar Ke New Chhath Geet 2026: अरविंद अकेला कल्लू का छठ महापर्व का नया छठ गीत 'श्रृंगार ह बिहार के' खूब पॉपुलर हो रहा है. यह गीत कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अरविंद अकेला कल्लू का यह नया गीत बिहार की मिट्टी, यहां की सांस्कृतिक विरासत और छठ की पारंपरिक खूबसूरती को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने की एक खास कोशिश है. ‘श्रृंगार ह बिहार के’ गीत में अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है. वहीं, नेहा पाठक ने एक्टिंग की है. गीत के बोल रंजीत जिद्दी और अंकित कडसरा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत आकाश मिश्रा ने तैयार किया है.
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हर बार की तरह लोक आस्था के महापर्व छठ पटना में मनाने जा रही हैं. छठ पूजा को लेकर उनके यहां विशेष तैयारियां की जा रही हैं. अक्षरा सिंह का कहना है कि बिहार की संस्कृति और परंपराओं से उनका गहरा जुड़ाव है और वह चाहती हैं कि छठ महापर्व को भी देश के दूसरे बड़े त्योहारों की तरह एक उत्सव के रूप में मनाया जाए.
अक्षरा सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री निशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है.

Chhath 2026 Live Bhojpuri Actors Celebration: रवि किशन और निरहुआ कैसे मनाएंगे महापर्व छठ
Chhath 2026 Celebration: छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारों की अलग-अलग व्यस्तताएं चर्चा में हैं. जहां फिल्म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) गोरखपुर में छठ पूजा के आयोजन और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आएंगे, वहीं, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भोपाल के एक सुदूर गांव में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे. दोनों कलाकार भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे हैं, लेकिन छठ महापर्व के दौरान उनकी अलग-अलग जिम्मेदारियां और व्यस्तताएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एक ओर रवि किशन अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में छठ की आस्था और परंपरा से जुड़ेंगे, तो दूसरी ओर निरहुआ अभिनय के जरिए अपने दर्शकों के लिए नए प्रोजेक्ट को आकार देने में जुटे रहेंगे.