विज्ञापन

69 साल की उम्र में अनिल कपूर को नहीं मिल रही हीरोइन, मजाक-मजाक में छलका दर्द बोले- हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं

अनिल कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कुछ ऐसी बात कह दी जिस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है.

69 साल की उम्र में अनिल कपूर को नहीं मिल रही हीरोइन, मजाक-मजाक में छलका दर्द बोले- हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं
अनिल कपूर जल्द सूबेदार में नजर आएंगे
Social Media
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का दमदार ट्रेलर जारी किया. इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में हैं. यह फिल्म 5 मार्च को दुनिया भर में प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्राइम ओरिजिनल फिल्म सूबेदार एक भावनात्मक रूप से भरपूर एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. सूबेदार ओपनिंग इमेज फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के सहयोग से बनाई गई है, इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने किया है.

सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर की लिखी 'सूबेदार' में अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं  में शामिल हैं. सूबेदार 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से प्रीमियर के लिए तैयार है, और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर काफी मस्ती के मूड में दिखे. अनिल बोले, हीरोइन मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं. सीनियर एक्ट्रेसेज भी नहीं हैं.  सब आजकल के बच्चों के साथ ही काम करना चाहती हैं. दरअसल अनिल कपूर से हीरोइन्स के साथ इक्वेशन को लेकर सवाल किया गया था. इस पर अनिल ने अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि सबकी हंसी छूट गई. बता दें कि अनिल कपूर सूबेदार में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और सही कहें तो वह काफी इम्प्रेसिव भी लग रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि सनी देओल की तरह उन्होंने भी एक्शन में झंडे गाड़ने का फैसला कर लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com