विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, लिखा- कैलासवासी यानी स्वर्गवासी...

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि कैलासवासी यानी स्वर्गवासी.

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, लिखा- कैलासवासी यानी स्वर्गवासी...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • कैलाश और कैलास के अंतर को समझाया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हैं और उनके ट्वीट भी खूब वायरल होते हैं. अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैन्स के साथ रोजाना कोई-न-कोई विचार शेयर करते हैं और कई बार तो अपने फैन्स के सुविचारों को ही वे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं. अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) का एक नया ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में बिग बी 'कैलास और कैलाश' की बात कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया हैः

'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग के दौरान रोने लगे वरुण धवन, अब वायरल हो रहा Video

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा है, एक्सटेंडिड फैमिली के सदस्य मेरे प्रिय सुधीर ने कैलास और कैलाश के बीच में अंतर समझाया. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा है कि कैलासवासी यानी स्वर्गवासी होता है. अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट में लिखा, 'संस्कृत में 'के' अक्षर का अनुभव को 'कै' कहते हैं. जैसे केवल का अनुभव है कैवल्य. इसी तरह केवल विलास का अनुभव है कैलास. यानी स्वर्ग.'

De De Pyaar De Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म का पांचवें दिन भी धमाल, कमाए इतने करोड़

अमिताभ बच्चन के ये ट्वीट अब हर जगह वायरल हो रहा है. उनके इस ट्वीट पर फैन्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ये भी जंग छिड़ गई है कि सही शब्द 'कैलास' है या 'कैलाश'. इस ट्वीट को अब तक हजारों बार लाइक किया जा चुका है. और साथ ही फैन्स उनके संस्कृत के ज्ञान को लेकर उनकी सराहना भी कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Quotes, Kailash Mountain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com