विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2023

अमिताभ बच्चन ने हाथ में चाय के कप के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बोले- एक बार बहुत समय पहले...

बिग बी को अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करते हुए देखा जाता है. इसी क्रम में अमिताभ ने अपनी एक और पुरानी फोटो शेयर कर दी है. इस तस्वीर में अमिताभ बहुत यंग हैं.

अमिताभ बच्चन ने हाथ में चाय के कप के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बोले- एक बार बहुत समय पहले...
अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखे जाते हैं. अमिताभ बच्चन के हर एक पोस्ट पर उनके फैन्स भरपूर प्यार लुटाते हैं. बिग बी को अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करते हुए देखा जाता है. इसी क्रम में अमिताभ ने अपनी एक और पुरानी फोटो शेयर कर दी है. इस तस्वीर में अमिताभ बहुत यंग हैं. फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें एक्टर हाथ में चाय का कप पकड़े नजर आ रहे हैं. अमिताभ ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन भी दिया है. 

अपनी इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है, "एक बार बहुत समय पहले … !! चाय ??". इस कैप्शन के साथ अमिताभ बच्चन ने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. कुछ ही देर पहले शेयर किए गए पोस्ट को 85 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "चाय कमाल की है सर". तो एक अन्य ने लिखा है, "ओल्ड हमेशा गोल्ड ही रहता है. 90 के सुपरस्टार". वहीं एक और ने लिखा है, "हैंडसम लग रहे हैं सर".

बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें 2022 की फिल्म उंचाई में देखा गया था. इसी के साथ इस साल फिल्म गुडबाय में उनके परफॉरमेंस को लोगों ने खूब सराहा था. आने वाले समय में अमिताभ बच्चन आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Big B, Amitabh Bachchan Black And White Photo, Amitabh Bachchan Old Photo, Amitabh Bachchan Instagram, Amitabh Bachchan Post, Amitabh Bachchan Throwback Photos, Adipurush
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com