- अमिताभ बच्चन को बाईं आंख में दिखा काला धब्बा
- एक्टर को आई अपनी मां की याद
- अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताई दास्तां
फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अचानक मां के पल्लू की याद आ गई. दरअसल, मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपनी आंख के सफेद वाले हिस्से में काला धब्बा दिखा था, जिसे लेकर वह डॉक्टर के पास सलाह लेने पहुंचे. डॉक्टर ने उनसे कहा कि ऐसा बढ़ती उम्र की वजह से हुआ है. डॉक्टर से चेकअप करवाकर आने के बाद इस 77 वर्षीय अभिनेता ने 13 जनवरी की रात ट्विटर पर एक भावात्मक पोस्ट लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा.
'छपाक' को लेकर बोलीं मेघना गुलजार- 'मुझे उन उम्मीदों या धारणाओं को संतुष्ट नहीं करना है, जहां....'
T 3709 - left eye pic.twitter.com/w6iqhdQjT6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2020
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्वीट में लिखा, "बाईं आंख फड़कने लगी. सुना था बचपन में अशुभ होता है. गए दिखाने डॉक्टर को तो निकला ये एक काला धब्बा आंख के अंदर. डॉक्टर बोला 'कुछ नहीं है, ज्यादा उम्र की वजह से जो सफेद हिस्सा आंख का होता है, वह घिस गया है. जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूंक मारकर, गर्म करके आंख में लगा देती थीं, उसी तरह कीजिए, ठीक हो जाएगा." डॉक्टर की इस सलाह पर अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा लिखा, "मां तो है नहीं अब, बिजली से रूमाल को गरम करके लगा लिया है. पर बात कुछ बनी नहीं. मां का पल्लू, मां का पल्लू होता है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्वीट में अपनी बाईं आंख की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनकी बाईं आंख में छोटा काला धब्बा नजर आ रहा है. बता दें कि अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनकी सेहत पर चिंता जताई. कुछ ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'चेहरे' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं