विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

बढ़ती सर्दी से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, Tweet कर बोले- ये सर्दी सर पे...

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

बढ़ती सर्दी से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, Tweet कर बोले- ये सर्दी सर पे...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • सर्दी से परेशान हुए महानायक
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की तैयारी में लगे हुए हैं और इसकी शूटिंग के लिए उन्हें बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ हिमाचल की वादियों में माइनस 3 डिग्री में काम करना पड़ रहा है. इतनी ठंड में शूटिंग करना महानायक के लिए काफी मुश्किल हो रहा है. हिमाचल में बढ़ती सर्दी को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Panipat Box Office Collection Day 8: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का सिनेमाघरों में धमाल जारी, कमा डाले इतने करोड़


हाल ही में, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बढ़ती ठंड को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "येती येती येती, ये सर्दी सर पे बीती तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर मन को ढकने से बाज़ रहे , यही है तक़रीर." अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 8: कार्तिक आर्यन की फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन जारी,8वें दिन कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet, Amitabh Bachchan Tweet Viral On Decreasing Temperatur, Amitabh Bachchan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com