विज्ञापन
This Article is From May 13, 2024

अमिताभ बच्चन की इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ थी आखिरी फिल्म, किशोर कुमार ने आखिरी बार गाया था बिग बी के लिए गाना, जानते हैं फिल्म का नाम

55 साल पुरानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन की यह आखिरी फिल्म थी. जबकि दोनों 12 साल तक हिट फिल्में देते हुए नजर आए थे.

अमिताभ बच्चन की इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ थी आखिरी फिल्म, किशोर कुमार ने आखिरी बार गाया था बिग बी के लिए गाना, जानते हैं फिल्म का नाम
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने बजट से दोगुनी की थी कमाई
नई दिल्ली:

81 वर्षीय अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. इनमें शोले, जंजीर और दीवार जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. वहीं हर डायरेक्टर ने उनके साथ काम किया. लेकिन एक डायरेक्टर ऐसे थे, जिनके साथ उन्होंने अमर अकबर एंथनी, मर्द, कुली, नसीब और परवरिश जैसी फिल्मों में काम किया. जी हां हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर मनमोहन देसाई की. इन्हीं मूवी में से आखिरी फिल्म अमिताभ बच्चन की तूफान थी, जिसे डायरेक्ट तो केतन देसाई ने किया था. लेकिन प्रोड्यूसर मनमोहन देसाई थे. 

1989 में आई फिल्म तूफ़ान में अमिताभ बच्चन की मनमोहन देसाई के साथ आखिरी जोड़ी थी, 12 साल तक सफलतापूर्वक साथ काम करने के बाद उन्होंने दोबारा इस मूवी के बाद कभी साथ में काम नहीं किया. जबकि "आया तूफ़ान" टाइटल गाना किशोर कुमार द्वारा गाया था. उन्होंने मरने से पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म के लिए आखिरी गाना गाया था. इस फिल्म का बजट केवल 4 करोड़ था और बजट के दोगुनी यानी 8 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी. 

अमिताभ बच्चन की बात करें उन्होंने 1969 में सात हिंदुस्तानी के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह डॉक्टर भास्कर के रोल में ऋषिकेश मुखर्जी की आनंद में नजर आए और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.  

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही कल्कि एडी2898 में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में अमिताभ बच्चन के किरदार की पहली झलक सामने आई थी. फैंस उनके रोल की झलक देख फैंस भी दीवाने हो गए थे. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toofan 1989, Toofan, Amitabh Bachchan, Manmohan Desai, Amitabh Bachchan Manmohan Desai Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com