विज्ञापन

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक, 2022 में हुई थी शादी, 2026 में टूटा रिश्ता

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी का तलाक हो गया है. हंसिका ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के मंडोता किले में हिंदू रीति रिवाज से सोहेल खतुरिया से शादी की थी.

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक, 2022 में हुई थी शादी, 2026 में टूटा रिश्ता
Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी का तलाक

Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. महज चार साल की शादी के बाद एक्ट्रेस का तलाक हो गया है. हंसिका और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल खतूरिया को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया है. हंसिका मोटवानी ने आपसी सहमति से अलग होने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहीं कथित तौर पर हंसिका ने एलिमनी का दावा नहीं किया है. खबरों के मुताबिक शादी के कुछ ही समय बाद से हंसिका की शादी में तनाव में चल रहा था.

कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, हंसिका मोटवानी की तरफ से वकील अदनान शेख ने कहा कि शादी के बाद कपल कुछ समय तक साथ रहे. लेकिन उनके बीच अक्सर अनबन होती रही. उन्हें धीरे-धीरे एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचार और लाइफस्टाइल में काफी फर्क है, जिसकी वजह से आए दिन उनके झगड़े होते थे.

अक्सर होते थे दोनों के बीच झगड़े

याचिका के मुताबिक, कपल अक्सर छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ते थे, जिससे उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना मुश्किल होता जा रहा था. इस वजह से उन्होंने आखिरकार अलग होने का फैसला किया. याचिका में आगे कहा गया है कि कपल के माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें मिलाने की कई कोशिशें कीं और उन्हें साथ रहने की सलाह दी. हालांकि, शादी बचाने की उनकी कोशिशें नाकाम रहीं. वह 2 जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं. फिर दोनों ने तलाक का फैसला लिया. दोनों पार्टियों ने अपने एफिडेविट फाइल किए, जिसमें किसी ने भी दूसरे के खिलाफ कोई दावा या मांग नहीं की.

सहेली के एक्स से की थी शादी

हंसिका ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के मंडोता किले में हिंदू रीति रिवाज से सोहेल खतुरिया से शादी की. इस शादी से कपल के कोई बच्चे नहीं थे. बता दें कि हंसिका ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज के एक्स पति से शादी की थी. 

यह भी पढ़ें: दीपिका की हेल्थ को लेकर पति शोएब इब्राहिम ने दी बड़ी अपडेट, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- अब जो होना है वो होगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com