विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2022

सूर्यवंशम में भानुप्रताप का पोता अब दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट देख कर फैंस बोले- यह वही क्यूट बच्चा है ?

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी. यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल लीड रोल में थे.

सूर्यवंशम में भानुप्रताप का पोता अब दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट देख कर फैंस बोले- यह वही क्यूट बच्चा है ?
सूर्यवंशम में भानुप्रताप का पोता अब दिखता है हैंडसम हंक
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म सूर्यवंशम  (Film Sooryavansham) 1998 में आई थी. यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल लीड रोल में थे. फिल्म में में हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन के बेटे का बेटा यानी नाती दादा भानुप्रताप का खीर लाकर देता है. फिल्म में बेहद क्यूट नाती को रोल किया था चाइल्ड एक्टर आनंद वर्धन ने. उनका पूरा नाम है पी.बी.एस आनंद वर्धन. यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और हैंडसम हंक दिखता है. 

vumbvqf8

बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. इस फिल्म का चाइल्ड एक्टर आनंद (Anand Vardhan) एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म में मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा बड़ा होकर किसी बड़े स्टार से कम नहीं दिखता. आनंद ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म प्रियराग्लू से डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म सूर्यवंशम में नजर आए. 

884vor6

रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद के दादा पी.बी. श्रीनिवास सिंगर थे. उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों के लिए कई गाने गाए. श्रीनिवास चाहते थे कि उनके परिवार में कोई एक्टर बने और पोते को उन्होंने एक्टर बनाया और आनंद ने भी अपने दादा का सपना पूरा किया. 

आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 सालों से दूर रहे हैं. वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. आनंद ने CMR College of Engineering & Technology से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. हालांकि वह आगे फिल्मों में काम कर सकते हैं. 

ये भी देखें :

VIDEO: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooryavansham, Film Sooryavansham Amitabh Bachchan, Film Sooryavansham Child Actor, Film Sooryavansham Cast, Film Sooryavansham Amitabh Bachchan Grandson, Actor Anand Vardhan, Anand Vardhan Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com