कई एक्टर्स ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं और बताया है कि कैसे महानायक अपनी समय की पाबंदी और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक बातचीत में सीनियर एक्टर किरण कुमार ने बिग बी को बतौर कोस्टार याद किया और उनके साथ के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. किरण कुमार ने 1992 की फिल्म खुदा गवाह में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. रेड एफएम पॉडकास्ट पर बात करते हुए किरण ने कहा, "अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक वायरस के साथ काम करने जैसा है. वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनका जुनून इतना जबरदस्त है कि वह आपके खून में समा जाते हैं. एक बार जब आप अमिताभ बच्चन के साथ काम कर लेते हैं तो उनके ऑरा से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है खासकर जिस तरह से वह आपके साथ व्यवहार करते हैं."
अमिताभ के काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए किरण ने कहा, "कुछ एक्टर फिल्मों में विलेन की पिटाई पर कोई रिएक्शन नहीं देते लेकिन अमिताभ बच्चन नहीं. अमित जी मेरे हर मुक्के पर रिएक्शन देते थे. हर मुक्के पर वे दो कदम पीछे हट जाते थे. वे एक बेहतरीन एक्टर हैं और हर चीज की उन्हें अच्छी जानकारी है. आप उनसे किसी भी टॉपिक पर बात कर सकते हैं. लेकिन अमित जी के बारे में मैंने एक बात सीखी है कि आप उनसे तभी बात करें जब वे आपसे बात करना चाहें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले एक्टर कंवलजीत सिंह ने फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बिग बी के एक घटना को भी याद किया जब वे अपनी प्रोफेशनल लिमिट से आगे बढ़कर उनके बेटे की आर्ट एग्जिबिशन में आए थे. उन्होंने कहा, "मैं बड़ा घबराया हुआ था इनसे 'सत्ते पे सत्ता' के टाइम पे. शूटिंग के बाद वे हमारे होटल आते थे. वे ओबेरॉय में ठहरे थे जबकि हम कहीं और ठहरे थे. हम स्नूकर खेलते थे. मैं इतना नर्वस था कि जब भी मैं कोई अच्छा शॉट लेता तो मैं उनकी तरफ देखकर कहता, 'सॉरी'. यह देखकर वे कहते, 'क्यों यार? वो शॉट अच्छा था' तो मैंने कहा, 'ठीक है'. बाद में जब मेरे बेटा जो एक आर्टिस्ट है, की एक एग्जिबिशन थी तो मैं उसके पास गया. उन्होंने अपने सेक्रेटरी से खास तौर पर कहा, 'कुकू के लिए कोई डेट ढूंढ़ो... मैं जाना चाहता हूं' और वह उद्घाटन के लिए आए. हां यह उनकी बहुत अच्छी बात है."
वर्कफ्रंट पर बात करें तो अमिताभ आखिरी बार तमिल फिल्म वेट्टैयां में नजर आए थे. इसमें रजनीकांत लीड रोल में थे. अमिताभ ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन - केबीसी 17 की अनाउंसमेंट की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं