- 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का आया टीजर
- अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ रिलीज
- चार लड़कियों की जिंदगी का दर्द
अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल (Amazon Prime Video Original) ने अपनी अगली मूल श्रृंखला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में हमें एक खूबसूरत दोस्ती से बंधी चार इम्प्रफेक्ट महिलाओं के जीवन में एक झलक दिखाई गई है. 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में उनके जीवन में मौजूद पुरुषों के साथ उनका भावनात्मक उतार-चढ़ाव और उनकी व्यक्तिगत लड़ाइयों के साथ उनके प्रयासों की कहानी दिखाई जाएगी. देविका भगत द्वारा लिखित, इशिता मोइत्रा के डायलॉग के साथ, फोर मोर शॉट्स प्लीज! चार बहुत अलग-अलग महिलाओं के जीवन के इर्दगिर्द घूमते हुए नजर आएगी, जहां प्रत्येक महिला अपनी स्वयं व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते हुए जीवन को संभालते हुए नजर आएगी. मुंबई के दक्षिणी सिरे पर आधारित, एक ऐसा शहर जो कभी सोता नहीं है, ये चार दोस्त हर दूसरे दिन एक-दूसरे से बात करने के लिए अपने पसंदीदा गैरेज बार 'ट्रक' में मुलाकात करते है और शराब का नशा भी करते है.
नेहा कक्कड़ ने कानपुरिया अंदाज में खूब की मस्ती, अपनी अदाओं से किया घायल... देखें Video
"फोर मोर शॉट्स प्लीज" एक शहरी और जीवन की कड़वी सच्चाई के बारे में है जहां वह पारंपरिक और मॉडर्न सोच के बीच फसे एक देश में रहती है, एम समझदार औरत होने के साथ-साथ एक ऐसे देश में आज़ाद होना जो जंजीरों में जकड़ा हुआ है और एक ऐसे देश में ईमानदार होना जो ढोंग पर पनपता है. इस प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू इन चार मुख्य महिलाओं के अलावा प्रतीक बब्बर, नील भूपलम्, लिसा रे, सपना पब्बी, अमृता पुरी और मिलिंद सोमन भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे. पॉप सांस्कृतिक के संदर्भ के साथ, मोर्डरन महिला की सोच और दिमाग को समझने के लिए "फोर मोर शॉट्स प्लीज!" देखने की जरूरत है. यह शो 25 जनवरी 2019 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा.
देखें टीजर-
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो में नवीनतम और अनन्य फिल्में और टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडी, सबसे बड़ी भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों, यूएस टीवी श्रृंखला, सबसे लोकप्रिय भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बच्चों के शो और अवार्ड विनिंग अमेजन प्राइम ओरिजिनल, सब कुछ विज्ञापन मुक्त और एक विश्व स्तरीय ग्राहक अनुभव के साथ उपलब्ध हैं. कन्नड़ के अलावा, इस प्लेटफार्म पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में भी टाइटल शामिल किये गए हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं