विज्ञापन

Alpha box office collection Day 3: पठान-टाइगर 2 को भी मात नहीं दे पाई अल्फा, आलिया भट्ट की फिल्म पहले वीकेंड पर कर पाई सिर्फ इतनी कमाई

Alpha box office collection Day 3: आलिया भट्ट की फिल्म को वो ओपनिंग नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. पहले वीकेंड पर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है.

Alpha box office collection Day 3: पठान-टाइगर 2 को भी मात नहीं दे पाई अल्फा, आलिया भट्ट की फिल्म पहले वीकेंड पर कर पाई सिर्फ इतनी कमाई
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट और शार्वरी की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
NDTV

Alpha box office collection Day 3: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है. 'अल्फा' को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आलिया भट्ट की फिल्म को वो ओपनिंग नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. पहले वीकेंड पर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. ऐसे में हम बताते हैं कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने अपने पहले संडे और पहले वीकेंड में कितनी कमाई की है. 

ये भी पढ़ें; Alpha box office collection Day 1: 100 करोड़ की 'अल्फा' ने की इतने करोड़ की ओपनिंग, नहीं तोड़ पाई 'वॉर 2' का रिकॉर्ड

अल्फा की पहले वीकेंड की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मिले अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'अल्फा' अपने पहले वीकेंड पर सिर्फ 31.47 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है. 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन शनिवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई और 11.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. रविवार को 'अल्फा' ने लगभग 10.72 करोड़ रुपये जमा किए. इस तरह तीन दिनों का कुल कलेक्शन 31.47 करोड़ रुपये पहुंच गया. 

अल्फा के शोज

'अल्फा' करीब 4,800-6,800 शोज में चल रही है. निर्देशक शिव रावैल की इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं. 'अल्फा' में ऋतिक रोशन ने 'वार' से अपना किरदार कबीर दोबारा निभाया है, हालांकि छोटे रोल में. यह स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है जिसमें दो हीरोइनें लीड रोल में हैं.

पठान,टाइगर और वॉर 2 से पीछे

महिला केंद्रित फिल्मों की बात करें तो 'अल्फा' ने अच्छा मुकाबला किया है. आलिया की पिछली फिल्म 'जिगरा' (2024) का ओपनिंग वीकेंड सिर्फ 16.60 करोड़ था, जबकि 'अल्फा' इससे दोगुनी से ज्यादा कमाई कर चुकी है. यशराज की 'मर्दानी 3' का वीकेंड 17.50 करोड़ रहा, जो 'अल्फा' से काफी कम है. लेकिन यशराज के स्पाई यूनिवर्स की अन्य फिल्मों जैसे 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वार 2' की तुलना में 'अल्फा' काफी पीछे है. ये फिल्में पहले वीकेंड में 140-160 करोड़ के आसपास पहुंच गई थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpha, Alpha Box Office Collection, Alpha Box Office Collection Day 1, Alpha Box Office Collection Day 2, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com