विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2018

आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने विनता नंदा के खिलाफ दर्ज की शिकायत, कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलोक नाथ और उनकी पत्नी आशु ने लेखिका-निर्देशिका विनता नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए शनिवार को एक स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की.

आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने विनता नंदा के खिलाफ दर्ज की शिकायत, कही ये बात
आलोक नाथ (फाइल फोटो)
  • आलोक नाथ ने दर्ज की शिकायत
  • मीटू कैंपेन में विनता ने लगाया था आरोप
  • मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलोक नाथ और उनकी पत्नी आशु ने लेखिका-निर्देशिका विनता नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए शनिवार को एक स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की. दरअसल, विनता ने आलोकनाथ पर बलात्कार का आरोप लगाया है. अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में आलोकनाथ और उनकी पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गये पत्र को संज्ञान में लेने के लिए उपनगरीय अंबोली थाना को निर्देश देने की मांग की है. इस पत्र के जरिए उन्होंने नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही की मांग की है. 

सपना चौधरी को बुलंदियों पर पहुंचाने वाला Video आया सामने, आपने देखा क्या...

गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट में विनता ने अभिनेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने 19 साल पहले उनसे बलात्कार किया था. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में आलोकनाथ का नाम नहीं लिया था. उन्होंने उनका जिक्र अभिनय के क्षेत्र में ‘सबसे संस्कारी व्यक्ति’ के रूप में किया था. आलोकनाथ को ‘मैने प्यार किया’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में ‘नैतिक मूल्यों’ वाले किरदार निभाने को लेकर जाना जाता है. 

आपको बता दें कि विन्‍ता नंदा 90 के दशक की मशहूर डायरेक्‍टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं. उन्‍हें सबसे ज्‍यादा धारावाहिक 'तारा' के लिए जाना जाता है. वह तारा की प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्‍टर थीं. उनका यह शो बेहद हिट साबित हुआ था. इस शो में नवनीत निशांत ने तारा की भूमिका निभाई थी. तारा का किरदार एक बिजनेस वुमेन का था जिसका दीपक सेठ नाम के एक शादीशुदा आदमी से अफेयर था. दीपक सेठ का किरदार आलोक नाथ ने निभाया था. दीपक सेठ की बेटी देवयानी सेठ का किरदार ग्रुशा कपूर ने निभाया था. 

बिग बॉस में मिले प्रिंस नरुला-युविका चौधरी अब बनने जा रहे जीवनसाथी, मेहंदी सेरेमनी की Video Viral

हाल ही में ग्रुशा को सनी लियोन की बायोपिक 'करनजीत कौर: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ सनी लियोन' में देखा गया था. इस बायोपिक में उन्‍होंने सनी लियोन की मां की भूमिका निभाई थी. आपको बता दें कि जब 'तारा' का प्रसारण शुरू हुआ था तब केवल 52 एपिसोड बनाने की बात तय हुई थी. लेकिन शो जबरदस्‍त हिट रहा और फिर लगातार पांच सालों तक इसे प्रसारित किया जाता रहा. शो के 500 एपिसोड बनाए गए थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट भाषा से)

अगर आप एनडीटीवी से जुड़ी कोई भी सूचना साझा करना चाहते हैं तो कृपया इस पते पर ई-मेल करें-worksecure@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alok Nath, Vinta Nanda, Me Too
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com