विज्ञापन

अलका याग्निक की बेटी हैं पॉवरफुल बिजनेस वुमन, टैलेंट में नहीं मां से कम, खूबसूरती देख लोग बोले- हीरोइन बन सकती थी

अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर फिल्मी दुनिया से दूर बिजनेस में सफल हैं, जबकि उनके पति और भाई भी हमेशा चर्चा से दूर रहे. आज हम आपको सायशा की फोटो दिखाने जा रहे हैं.

अलका याग्निक की बेटी हैं पॉवरफुल बिजनेस वुमन, टैलेंट में नहीं मां से कम, खूबसूरती देख लोग बोले- हीरोइन बन सकती थी
अलका याग्निक की बेटी की फोटो वायरल

अलका याग्निक भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज देकर कई पीढ़ियों की यादों का हिस्सा बनाया है. हाल ही में उन्हें पद्म सम्मान से नवाजा गया, जिसके बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में आ गई. इससे पहले उन्होंने यह भी बताया था कि वह पिछले दो वर्षों से एक दुर्लभ सुनने संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से लाइमलाइट से दूर रहीं. अब फैंस उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि उनके पति कौन हैं, बेटी क्या करती हैं और उनके भाई को इंडस्ट्री में कितनी पहचान मिली.

कौन हैं अलका याग्निक के पति?

अलका याग्निक ने साल 1989 में शिलॉन्ग के बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी. नीरज का फिल्म या म्यूजिक इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं रहा. अलका ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा, इसलिए उनके पति भी सार्वजनिक कार्यक्रमों और लाइमलाइट में कम ही नजर आए.

बताया जाता है कि शादी के बाद नीरज ने मुंबई में कारोबार जमाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने शिलॉन्ग लौटकर अपना बिजनेस संभाला. वहीं अलका ने मुंबई में रहकर अपने सिंगिंग करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. अलग-अलग शहरों में रहने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया.

क्या करती हैं अलका याग्निक की बेटी?

अलका और नीरज की एक बेटी हैं, जिनका नाम सायशा कपूर है. सायशा ने अपनी मां की तरह मनोरंजन जगत में करियर नहीं चुना. वह बिजनेस की दुनिया में सक्रिय हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने हॉस्पिटैलिटी मार्केटिंग में एमबीए किया है और रेस्टोरेंट मैनेजमेंट व सेल्स के क्षेत्र में काम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, वह ‘Raincheck Earth' से जुड़ी रही हैं, जो चेरापूंजी क्राफ्ट जिन के कारोबार से संबंधित है. इसके अलावा वह मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट Boveda Bistro की को-ओनर भी बताई जाती हैं. निजी जीवन में सायशा ने 2017 में बिजनेसमैन अमित देसाई से सगाई की और 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. 

भाई भी बने सिंगर, लेकिन नहीं मिली बहन जैसी सफलता

अलका याग्निक को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला. उनके पिता धर्मेंद्र शंकर भारतीय नौसेना में अधिकारी थे, जबकि उनकी मां शुभा याग्निक शास्त्रीय गायिका थीं. महज छह साल की उम्र में अलका ने कोलकाता आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में मुंबई आ गईं. इसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता गया.

उनके भाई समीर याग्निक भी सिंगर हैं. साल 2000 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘दिल था यहां अभी अभी', जिसे उन्होंने अलका के साथ गाया था, पसंद किया गया. हालांकि, समीर को अपनी बहन जैसी लोकप्रियता और सफलता कभी हासिल नहीं हो सकी. आज भी अलका याग्निक का नाम भारतीय संगीत जगत की सबसे सम्मानित आवाजों में शुमार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: उर्दू की किताब पर बना दूरदर्शन का सीरियल, शोले के डायरेक्टर की बीवी बनी हीरोइन, 13 एपिसोड ने शेखर सुमन को बनाया स्टार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Yagnik, Syesha Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com