आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी खासी सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. यहां खास बात यह है कि आलिया इस दौरान रणबीर कपूर की कैप पहने नजर आईं. आलिया भट्ट भट्ट पर नजर पड़ते ही फोटोग्राफर्स ने उनसे तस्वीरों की डिमांड कर दी. एक्ट्रेस ने भी इस दौरान किसी को निराश नहीं किया और अपने अंदाज में पोज देती दिखीं.
आलिया भट्ट को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो व्हाइट क्रॉप टॉप, डेनिम जैकेट और पैंट्स के साथ रणबीर कपूर की कैप पहने बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं. इस दौरान फोटोग्राफर्स ने भी एक्टर का नाम लेते हुए कहा कि 'मैम आपका लुक बिल्कुल रणबीर सिंह की तरह लग रहा है.' फोटोग्राफर्स की इस बात पर आलिया भी फनी रिएक्शन देते नजर आ रही हैं. बाद में आलिया फोटोग्राफर्स से कहती दिख रही हैं, 'जाओ सो जाओ सबलोग बहुत रात हो गई है.' आलिया भट्ट के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर नजर आएंगी. इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और एस एस राजमौली 'आरआरआर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'डार्लिंग्स' की तैयारी में भी लग गई हैं. इसके अलावा वो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ एक फिल्म में दिखेंगी. हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं