विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2024

आलिया भट्ट ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ राहा कपूर की शेयर की फोटो, फैंस बोले- पिता और बेटी की जोड़ी बेहद क्यूट है

आलिया भट्ट ने फादर्स डे के बाद रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के साथ पहली बार फोटो शेयर की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

आलिया भट्ट ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ राहा कपूर की शेयर की फोटो, फैंस बोले- पिता और बेटी की जोड़ी बेहद क्यूट है
आलिया भट्ट ने पहली बार शेयर की रणबीर और राहा की साथ में फोटो
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट ने फादर्स डे पर अपने नाना और पापा के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके साथ स्पेशल कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा. लेकिन फैंस को तो रणबीर कपूर और राहा के फादर्स डे पोस्ट का इंतजार था. लेकिन देर से ही सही फैंस को आलिया भट्ट ने तोहफा दे दिया है. वहीं पहली बार फैंस के साथ रणबीर कपूर और राहा कपूर की फोटो शेयर एक्ट्रेस ने की है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और खूब प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं. 

किसी कैप्शन की जरुरत नहीं के साथ आलिया भट्ट ने पीले दिल और फूल की इमोजी शेयर करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें रणबीर को ग्रीन स्वेटशर्ट और ट्राउजर में सिर पर टोपी लगाए राहा का हाथ थामे देखा जा सकता है, जो कि पीली फ्रॉक में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आलिया का फेवरेट व्यू. दूसरे यूजर ने लिखा, बेहद क्यूट. तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर अपने कोकोनट ट्री के साथ है. वहीं चौथे यूजर ने लिखा डैडी की गर्ल. पांचवे यूजर ने लिखा, टू क्यूट एक ही फ्रेम में और अगर आप भी होती तो बात ही कुछ और होती. 

गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर बनने के बाद आलिया भट्ट ने रविवार को घोषणा की कि वह बच्चों की एक चित्र पुस्तक ‘द एडवेंचर्स ऑफ एड-ए-मम्मा: एड फाइंड्स ए होम' के साथ लेखिका बन गई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Raha Kapoor, Alia Bhatt Instagram, Ranbir Kapoor Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com