विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

रणबीर कपूर की मां ने रखा बहू आलिया भट्ट की बेटी का नाम, जानें 'राहा' के नाम का मतलब

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है. साथ ही बताया है कि उनकी बेटी के नाम का मतलब क्या है.

रणबीर कपूर की मां ने रखा बहू आलिया भट्ट की बेटी का नाम, जानें 'राहा' के नाम का मतलब
रणबीर कपूर की मां ने रखा बहू आलिया भट्ट की बेटी का नाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है. साथ ही बताया है कि उनकी बेटी के नाम का मतलब क्या है. आलिया और उनके पति, अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. अब कपल ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है. साथ ही यह भी बताया है कि आलिया की बेटी का नाम रणबीर की मां नीतू कपूर ने रखा है. 

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक बच्चे की स्पोर्ट्स ड्रेस दिखाई दे रही है. इस ड्रेस की टी-शर्ट पर 'राहा' लिखा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने राहा के नाम का मतलब बताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'राहा नाम (उनकी समझदार और अद्भुत दादी की ओर चुना गया है) के बहुत सारे सुंदर मतलब हैं ... राहा, अपने पवित्र रूप में स्वाहिली का मतलब दिव्य पथ पर आनंद है. संस्कृत में राहा का मतलब वंश होता है. बंगाली में, आराम, राहत और अरबी में इसका मतलब शांति, खुशी, आजाद और आनंद भी होता है. और उसके नाम के साथ हमने पहले पल से उसे पकड़ा. हमने यह सब महसूस किया! शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को जीवंत करने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी ज़िंदगी अभी शुरू ही हुई है.

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची थीं, जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया था. इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया. बेटी को जन्म देने के बाद फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लगातार बधाई दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt Daughter Name, Raha Kapoor, Ranbir Kapoor Daughter Name, Alia Bhatt Daughter, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com