विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

Oscars 2018 में शामिल नहीं होंगे अली फजल, बताई यह वजह...

अभिनेता अली फजल ने आगामी 90वें ऑस्कर समारोह में शिरकत करने की खबरों का खंडन किया है.

Oscars 2018 में शामिल नहीं होंगे अली फजल, बताई यह वजह...
ऑस्कर समारोह में नहीं जाएंगे अली फजल.
  • ऑस्कर में शामिल नहीं होंगे अली और ऋचा
  • लॉस एंजिलिस में होने का मतलब ऑस्कर में जाना नहीं : अली
  • दो कैटेगरी में नॉमिनेट अली की फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल'
नई दिल्ली: ऑस्कर अवॉर्ड्स आगामी 4 मार्च को आयोजित होने वाले हैं. ऐसी खबरें थी कि अभिनेता अली फजल सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे. लेकिन अली फजल ने एक्ट्रेस और उनकी कथित गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ 90वें ऑस्कर समारोह में शिरकत करने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि वह समारोह में नहीं जा रहे हैं लेकिन ऑस्कर के लिए नामित अपनी फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के लिए उत्साहित हैं. 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच और अली प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म को दो श्रेणियों, सर्वश्रेष्ठ 'कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेक अप' तथा 'हेयर स्टाइलिंग' के लिए नॉमिनेट किया गया है.

Richa Chadda बनीं डायरेक्टर, करेंगी अली फजल की फिल्म का निर्देशन

अली ने गुरुवार को को एक अनुमान लगाने वाली खबर के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, "गलत. मैं लॉस एंजिलिस में शूटिंग कर रहा हूं. लॉस एंजिलिस में होने का मतलब ऑस्कर में जाना नहीं है. लेकिन अपनी फिल्म और वहां पहुंची फिल्म की टीम के लिए उत्साहित हूं."

Oscar Nominations 2018: भारत के 2 एक्टर्स को भी मिली ऑस्कर में एंट्री, जानें कौन सी फिल्में हुईं नॉमिनेट

श्राबनी बसु के उपन्यास पर आधारित और स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' रानी विक्टोरिया और उनके मुंशी अब्दुल के संबंधों पर आधारित है. रानी का किरदार डेंच और अब्दुल का किरदार अली ने निभाया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oscars 2018, Ali Fazal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com