- टाइम स्क्वायर के बिलबोर्ड पर लगी भगवान राम की तस्वीर
- अक्षय कुुमार बोले, इस बार दिवाली जल्दी आ गई
- अक्षय कुमार का ट्वीट हुआ वायरल
बीते दिन अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ, जिसमें प्रधानमंभत्री ने मंदिर की आधारशिला रखी. भूमिपूजन कार्यक्रम पर दुनियाभर की नजर थी. अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम (Lord Ram) और प्रस्तावित मंदिर की 3D तस्वीरें भी लगायी गयीं. इस बात को लेकर हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. अक्षय कुमार ने टाइम स्क्वायर बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर देखकर कहा कि इस साल दिलावी जल्दी आ गई. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बीते दिन को ट्वीट में ऐतिहासिक भी बताया. (यहां देखें ट्वीट)
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का टाइम स्क्वायर को लेकर किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, "दिवाली इस साल जल्दी आ गई. एक ऐतिहासिक दिन. जय सिया राम." समाचार एजेंसी एनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भगवान राम का सबसे बड़ा हाई-डेफिनिशन डिजिटल डिस्प्ले टाइम्स स्क्वायर पर लगाया गया. माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगे डिजिटल होर्डिंग में से एक है, जिसे टाइम्स स्क्वायर पर लगाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH USA: A digital billboard of #RamMandir comes up in New York's Times Square.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Prime Minister Narendra Modi performed 'Bhoomi Pujan' of #RamMandir in Ayodhya, Uttar Pradesh earlier today. pic.twitter.com/Gq4Gi2kfvR
बता दें कि बीते दिन पीएम मोदी (PM Modi) राम मंदिर भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) के भव्य आयोजन के लिए 29 साल बाद अयोध्या पहुंचे और पूरी विधि विधान से मंदिर का शिलान्यास किया. राम मंदिर का शिलान्यास दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 8 सेकेंड पर किया गया. वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा भी अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करने वाले हैं, जिसमें 'बेल बॉटम', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और 'बच्चन पांडे' जैसी की फिल्में शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं