विज्ञापन

अक्षय कुमार ने की परेश रावल से चोरी? फिल्म की ले ली कहानी और नहीं दिया क्रेडिट

परेश रावल और अक्षय कुमार बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं. परेश रावल और अक्षय कुमार ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है.

अक्षय कुमार ने की परेश रावल से चोरी? फिल्म की ले ली कहानी और नहीं दिया क्रेडिट
अक्षय कुमार ने की परेश रावल से चोरी? फिल्म की ले ली कहानी और नहीं दिया क्रेडिट
NDTV

परेश रावल और अक्षय कुमार बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं. परेश रावल और अक्षय कुमार ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है. बीते दोनों दोनों स्टार फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे. लेकिन अब परेश रावल ने अक्षय कुमार के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म ओएमजी 2 उनका आडिया था, लेकिन अक्षय कुमार ने इस कहानी के लिए उनको क्रेडिट नहीं दिया. 

ये भी पढ़ें: 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर छोड़ा भूत बंगला, पेड्डी और धुरंधर को पीछे,हर कुछ देर में कहानी लेती है नया मोड़

ओएमजी 2 के बारे में

फिल्म ओएमजी 2 साल 2023 में आई थी.इस फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन और धार्मिक विषय को जोड़कर दिखाई गई थी. जिसके चलते ओएमजी 2 को सीबीएफसी में विवादों का सामना करना पड़ा. फिल्म को आख़िरकार 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिली, जबकि मेकर्स को 'U/A' रेटिंग की उम्मीद थी क्योंकि वे टीनएजर्स को टारगेट करना चाहते थे. इसमें कई बदलाव भी किए गए, जिसमें अक्षय कुमार के किरदार को भगवान शिव से बदलकर 'शिव का दूत' करना शामिल था.

क्या बोले परेश रावल

हालांकि, परेश रावल के मुताबिक, ज्यादातर विवाद से बचा जा सकता था अगर मेकर्स उनकी ओरिजिनल कहानी पर टिके रहते. उनका दावा है कि वह कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित थी और उसमें किसी भी तरह का दैवीय दखल नहीं था. विक्की लालवानी से बात करते हुए परेश रावल ने दावा किया कि उन्होंने ही उस ओरिजिनल कहानी का आइडिया सोचा था जो बाद में ओएमजी 2 बनी. उन्होंने यह आइडिया डायरेक्टर अमित राय के साथ शेयर किया और उनके साथ मिलकर स्क्रीनप्ले तैयार किया. 

एक्टर ने दिया आइडिया

एक्टर के मुताबिक, अक्षय कुमार के फिल्म से जुड़ने के बाद प्रोजेक्ट ने एक अलग मोड़ ले लिया. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत को याद करते हुए परेश ने कहा, "मैंने 'रोड टू संगम' के डायरेक्टर अमित राय से संपर्क किया और उनसे पूछा कि क्या वे कोई और फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. मैंने उनसे कहा, 'मेरे पास एक आइडिया है. चलो बैठकर उसे लिखते हैं.' मैंने उनसे यह भी कहा कि मैं राइटर तो नहीं हूं, लेकिन आइडिया दे सकता हूं और यह पहचानने में मदद कर सकता हूं कि हम कहां गलती कर रहे हैं, क्योंकि मुझे कुछ हद तक स्क्रीनप्ले की समझ है.'

क्या था मूल कहानी

रावल ने आगे बताया कि ओरिजिनल कॉन्सेप्ट फाइनल फिल्म से काफी अलग था. 'हमारा मुख्य आइडिया यह था कि पिता का मार्गदर्शन कोई बाइकर करे, न कि भगवान. पहली ओएमजी फिल्म में भगवान इसलिए आए थे क्योंकि केस भगवान के ख़िलाफ था. लेकिन यह फिल्म एक पिता की अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई के बारे में थी. इसमें किसी दैवीय किरदार की जरूरत नहीं थी. हम 'मुकद्दर का सिकंदर' में कादर खान के किरदार जैसा कोई व्यक्ति चाहते थे.' परेश रावल के मुताबिक, उन्होंने बाइकर के रोल के लिए अजय देवगन और सलमान खान से संपर्क किया. उन्होंने कहा है,'मैंने अक्षय से संपर्क नहीं किया क्योंकि लोगों को लगता कि यह ओएमजी है, जबकि ऐसा कोई प्लान नहीं था.'

अक्षय कुमार से बदली कहानी

परेश का आरोप है कि अक्षय कुमार के दिलचस्पी दिखाने के बाद प्रोजेक्ट का रुख बदल गया. 'मुझे लगा कि हम अभी भी चीजों पर बात कर रहे थे. हमारी ऑप्टिमिस्टिक्स के विपुल शाह के साथ मीटिंग भी हुई थी. उन्होंने अक्षय के बारे में भी पूछा, और मैंने कहा कि अगर मुझे उनके साथ फिल्म बनानी होती, तो मैं सीधे उनसे बात करता. अक्षय और मैं ओएमजी में पार्टनर थे. मुझे किसी बीच वाले व्यक्ति की जरूरत नहीं थी.' उन्होंने आगे कहा, "कुछ दिनों बाद, अमित राय ने फोन करके बताया कि अक्षय यह फिल्म करना चाहते हैं. दिक्कत यह थी कि अमित ने स्क्रिप्ट पर अस्थायी रूप से ‘ओएमजी' लिख दिया था क्योंकि जॉनर एक जैसा था.' परेश रावल का मानना ​​है कि स्क्रिप्ट प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे के जरिए अक्षय तक पहुंची. 'हमारी एक मीटिंग में अश्विन वर्दे भी मौजूद थे. तभी उन्होंने तय किया कि वे इसे अक्षय के साथ करना चाहते हैं.'

कैसे हुए अक्षय की एंट्री

दिग्गज एक्टर ने बताया कि बाद में अक्षय कुमार ने खुद उनसे फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कहा. उन्होंने, 'मैंने अक्षय से बात की. उन्होंने मुझसे फिल्म करने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा, 'नहीं, यह वैसी फिल्म नहीं है जैसी मैंने सोची थी. इस कहानी में भगवान का कोई रोल नहीं है.' उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट से जुड़ा हुआ था. मुझे अच्छी तरह पता था कि यह कैसी होनी चाहिए. इसीलिए मैंने इसे छोड़ दिया.'

नहीं मिला परेश को क्रेडिट

आखिरकार यह रोल पंकज त्रिपाठी को मिला. रावल ने यह भी कहा कि उन्हें कहानी का क्रेडिट नहीं मिला. परेश रावल ने कहा,'अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी ले ली और सबसे दुख की बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट भी नहीं दिया गया. मेरा नाम कहीं भी नहीं था.' उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को भी उन्होंने स्क्रिप्ट सुनाई थी, वे सभी जानते थे कि यह आइडिया उन्हीं का था. एक्टर ने कहा, अमित, अक्षय, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान... सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी. अजय और सलमान ने शायद सब्जेक्ट की वजह से मना कर दिया. उन्हें लगा कि यह विवादित हो सकता है. मैंने उन्हें कॉन्सेप्ट समझाने की कोशिश की थी.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Paresh Rawal, OMG 2, Omg 2 Actor Akshay Kumar, Paresh Rawal Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com