अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें एक बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. अक्षय कुमार के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं. अक्षय अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल तो जीतते हैं ही, लेकिन वे अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल से भी लोगों को इंस्पायर करते हैं. अक्षय कई बार इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वे न तो सिगरेट पीते हैं और न ही उन्होंने कभी शराब को हाथ लगाया है. वे कई बार यह कहते हुए भी देखे गए कि वे किसी भी तरह का नशा नहीं करते और न ही कभी इस तरह की चीजों को प्रमोट करेंगे. पर हाल ही में अक्षय ने गुटका-पान मसाला बनाने वाली कंपनी 'विमल' से हाथ मिलाकर सभी को चौंका दिया.
जी हां, अक्षय कुमार हाल ही में 'विमल कंपनी' से जुड़े, जहां उन्हें इलायची ब्रांड को एंडोर्स करना था. मिली जानकारी के अनुसार पहले इसके लिए वे राजी नहीं थे, लेकिन बाद में बड़ी रकम ऑफर होने पर उन्होंने इस विज्ञापन को करने के लिए हामी भर दी. अक्षय को इस बात का भी अंदाजा था कि उनके फैन्स इससे भड़क जाएंगे, लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता था कि इसका मुद्दा ही बन जाएगा. अब जबकि अक्षय कुमार के फैन्स उनके इस फैसले से इतने ज्यादा नाराज हो गए हैं, तो एक्टर ने खुद इस कंपनी से बैकआउट कर लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स से माफी भी मांगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "आई एम सॉरी. मैं अपने सभी चाहने वालों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं. बीते कुछ दिनों में आपके रिएक्शन ने मुझे बहुत प्रभावित किया है. हालांकि मैंने तंबाकू को कभी एंडोर्स नहीं किया है और ना कभी करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने एसोसिएशन पर आप सभी की फीलिंग्स का सम्मान करता हूं. पूरी विनम्रता के साथ मैं पीछे हटता हूं. मैंने निर्णय लिया है कि इंडोर्समेंट की फीस को मैं किसी अच्छे कार्य में दान दे दूंगा. ब्रांड कॉन्ट्रैक्ट के लीगल ड्यूरेशन तक मेरे विज्ञापन को ऑन एयर कर सकती है. लेकिन मैं वादा करता हूं कि भविष्य के फैसले बहुत सोच समझकर लूंगा. बदले में मैं आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और दुआओं की कामना करता हूं. अक्षय कुमार".
ये भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं