विज्ञापन

यूट्यूब पर फ्री में जमकर देखी जा रही है अक्षय कुमार-प्रभास-मोहनलाल की ये फिल्म, मेकर्स ने बनाने में खर्च किए थे 200 करोड़

Kannappa Full Movie: करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे नजर आए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. अब फिल्म यूट्यूब पर मुफ्त स्ट्रीम हो रही है.

यूट्यूब पर फ्री में जमकर देखी जा रही है अक्षय कुमार-प्रभास-मोहनलाल की ये फिल्म, मेकर्स ने बनाने में खर्च किए थे 200 करोड़
Kannappa Full Movie: 200 करोड़ में बनी, अक्षय कुमार-प्रभास-मोहनलाल जैसे सितारे भी नहीं बचा पाए
NDTV

बड़े सितारे, करोड़ों का बजट और रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा... किसी भी फिल्म को हिट बनाने के लिए ये तीनों चीजें काफी मानी जाती हैं. लेकिन कई बार सारा गणित उलटा पड़ जाता है. पिछले साल आई एक माइथोलॉजिकल फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार नजर आए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह पिछड़ गई. अब मेकर्स ने इसे दर्शकों तक पहुंचाने का नया तरीका ढूंढ लिया है. अच्छी बात ये है कि अब इसे देखने के लिए न तो किसी OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत है और न ही कोई किराया देना होगा.

ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी में फिल्मों से टीवी पहुंचीं ये एक्ट्रेस, Zee TV के 'तारा' ने बदल दी जिंदगी, मिली 'टीवी की श्रीदेवी' की पहचान

यूट्यूब पर फ्री में देखिए

विष्णु मंचू की माइथोलॉजिकल फिल्म 'कन्नप्पा' अब यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त स्ट्रीम हो रही है. इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है. यानी अगर थिएटर में ये फिल्म मिस हो गई थी तो अब बिना एक भी रुपया खर्च किए इसे घर बैठे देखा जा सकता है. फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट रही. विष्णु मंचू के अलावा प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने रिलीज से पहले फिल्म को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई थी. हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर शेल्डन चाउ ने इसकी सिनेमैटोग्राफी संभाली, जबकि स्टीफन देवासी ने म्यूजिक दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं बनी बात

'कन्नप्पा' भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में उनकी अटूट आस्था, भगवान के प्रति डेडिकेशन और त्याग को बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है. मेकर्स ने विजुअल्स और स्केल पर कोई समझौता नहीं किया, लेकिन दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिल सका जिसकी उम्मीद की जा रही थी. नतीजा ये रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई और साल की बिग फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई. फिल्म की रिलीज के एक साल पूरे होने पर 27 जून 2026 को इसे दोबारा सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था. अब यूट्यूब पर फ्री स्ट्रीमिंग के साथ इसे एक नई शुरुआत मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanappa Movie, Movie On YouTube, Akshay Kumar, Prabhas  film, Mohanlal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com