विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर में अक्षय कुमार को कहा गया 'फ्लॉप एक्टर', यूं दिया जवाब

'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च में एक सवाल ने ऐसा माहौल बना दिया कि अक्षय कुमार को खुद सफाई देनी पड़ी. दरअसल, फिल्म में में अक्षय के किरदार को 'फ्लॉप एक्टर' कहा गया. लोग उसे खिलाड़ी कुमार की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखने लगे हैं.

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर में अक्षय कुमार को कहा गया 'फ्लॉप एक्टर', यूं दिया जवाब
फ्लॉप एक्टर कहे जाने पर अक्षय का रिएक्शन वायरल
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार अपनी सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी में से एक वेलकम के तीसरे पार्ट 'वेलकम टू जंगल' के जरिए फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. लेकिन इस लॉन्चिंग इवेंट पर कुछ ऐसा हुआ, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी के साथ कई मेटा जोक्स भी देखने को मिले. इनमें से एक डायलॉग ऐसा था, जिसमें अक्षय कुमार के किरदार को 'फ्लॉप हीरो' कहा जाता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे एक्टर के हालिया बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि ये मजाक उनके पर्सनल जीवन पर नहीं, बल्कि फिल्म में निभाए गए किरदार पर आधारित है.

क्या है 'फ्लॉप हीरो' वाला डायलॉग?

ट्रेलर को देखकर ऐसा लगा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो कभी बड़ा सुपरस्टार था, लेकिन बाद में लगातार फ्लॉप फिल्मों के कारण उसका करियर ढलान पर पहुंच जाता है. कहानी में एक मोड़ पर परेश रावल का किरदार एक बड़ी फिल्म बनाता है और अक्षय के किरदार को उसमें लेने की बात करता है. इसी दौरान वो मजाकिया अंदाज में कहता है, 'पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है.' ट्रेलर सामने आने के बाद इस डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत की डेब्यू फिल्म में थे गोविंदा, बोलीं- नहीं मिले पैसे, शूटिंग के लिए ड्रेस भी खुद खरीदा

रिपोर्टर के सवाल पर क्या बोले अक्षय?

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा कि फिल्म में उन्हें 'फ्लॉप एक्टर' कहे जाने वाला डायलॉग क्यों रखा गया. इस सवाल पर ऑक्टो ने जवाब देते हुए कहा, 'जनाब, फिल्म के अंदर हम किरदार निभाते हैं. हमें यह नहीं कहा जाता कि ये आप पर तंज है. मुझे भरोसा है कि आप एक समझदार इंसान हैं. जब हम कोई फिल्म देखते हैं तो उसे उसके किरदार के हिसाब से देखते हैं. धन्यवाद कि आपको बुरा लगा, लेकिन इसे इतना गंभीरता से न लें.'

कैटरीना कैफ के जिक्र ने भी बटोरी सुर्खियां 

ट्रेलर में फिल्म के पॉपुलर गाने 'ऊंचा लंबा कद' को नए अंदाज में पेश किया गया है. पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं, जबकि नए वर्जन में दिशा पटानी दिखाई दे रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि गाने के अंत में अक्षय कुमार 'मिस यू कैटरीना कहते हैं.' इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह लाइन स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थी, बल्कि उनका अपना आइडिया था, जिसे मेकर्स ने पसंद कर गाने में शामिल कर लिया.

ये भी पढ़ें- संभावना सेठ के जुड़वां बच्चों का हुआ ग्रैंड वेलकम, दादी ने उतारी आरती, 10 साल की मन्नत पूरी हुई तो निकले आंसू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To Jungle Trailer, Akshay Kumar Flop Actor, Welcome To The Jungle, Akshay Kumar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com