विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

Akshay Kumar को जन्मदिन पर इस एक्ट्रेस से मिला नायाब तोहफा, तो यूं जाहिर की खुशी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने ऐसा तोहफा दिया है, जो खुद एक्टर के लिए सबसे खास रहा है.

Akshay Kumar को जन्मदिन पर इस एक्ट्रेस से मिला नायाब तोहफा, तो यूं जाहिर की खुशी
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को जूही चावला से मिला सबसे खास तोहफा
  • अक्षय कुमार को जूही चावला से मिला सबसे खास तोहफा
  • गिफ्ट का खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट कर किया धन्यवाद
  • फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इसी महीने 9 सिंतबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाया. अपने फिल्म के मौके पर ही खिलाड़ी कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वी राज चौहान' का ऐलान किया था. वैसे तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फैंस और परिवार की तरफ से जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई और तोहफे मिले. लेकिन इन सब में एक्ट्रेस जूही चावला का दिया हुआ तोहफा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए सबसे खास रहा. दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अक्षय कुमार के जन्मदिन पर 100 पेड़ों को लगाने का संकल्प लिया. अक्षय कुमार के इस तोहफे के लिए जूही चावला ने ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "अक्षय कुमार का जन्मदिन मनाने के लिए हम 100 पेड़ों को लगाने का संकल्प लेते हैं. जन्मदिन की बधाई हो."

'कुली नंबर 1' के सेट पर हुआ हादसा, सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म के सेट पर लगी आग

जूही चावला के इस तोहफे से खुद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी काफी खुश हुए और उन्होंने ट्वीट करके एक्ट्रेस का धन्यवाद भी किया. अक्षय कुमार ने जूही चावला के तोहफे का धन्यवाद कहते हुए ट्वीट किया, "यह वास्तव में सबसे अच्छा उपहार हो सकता है, जो एक दोस्त दूसरे दोस्त को दे सकता है. किसी एक लक्ष्य को पाने के लिए आपका यह समर्पण देखकर मैं काफी प्रभावित हूं. सद्गुरू और कावेरी कॉलिंग की इस पहल का धन्यवाद, क्योंकि इसकी बदौलत ही मैं इस अच्छे काम में भागीदार बन पाया हूं."

'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी खबर, सलमान खान की जगह जब ये एक्टर आ सकते हैं नजर

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा अक्षय कुमार 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज' और 'पृथ्वीराज चौहान' में भी दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म 'मिशन मंगल' के जरिए भी खूब धमाल मचाया था. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Juhi Chawla, Akshay Kumar Birthday Gift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com