विज्ञापन

18 मार्च को रिलीज हुई अक्षय की इस फिल्म से डूबा खिलाड़ी का करियर, 130 करोड़ के बजट में कमा पाई थी सिर्फ 73 करोड़- पता है नाम

18 मार्च के दिन को अक्षय कुमार कभी नहीं भूलेंगे. इस दिन अक्षय कुमार की 130 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ था.

18 मार्च को रिलीज हुई अक्षय की इस फिल्म से डूबा खिलाड़ी का करियर, 130 करोड़ के बजट में कमा पाई थी सिर्फ 73 करोड़- पता है नाम
18 मार्च को अक्षय कुमार को इस फिल्म से लगा था जोर का झटका
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार का करियर एक बार फिर चर्चा में है. उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन 18 मार्च को अक्षय कुमार के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनकी पूरे करियर की नैया ही डांवाडोल हो गई थी. ये चार साल पुरानी फिल्म है जिसने उनके स्टारडम को सबसे बड़ा झटका दिया. 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' ने ना सिर्फ प्रोड्यूसर्स को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि अक्षय कुमार के करियर को भी डुबो दिया. 130 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में महज 73 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर 'डिजास्टर' का तमगा लगा लिया. इस एक फिल्म ने 'खिलाड़ी कुमार' को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जहां उनकी सुपरस्टार वाली छवि पर सवाल उठने लगे थे.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के वल्गर गाने के लिरिक्स राइटर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने नहीं लिखा गाना, डायरेक्टर को कंट्रोवर्सी चाहिए थी

साउथ की रीमेक थी अक्षय कुमार की फिल्म

'बच्चन पांडे' की कहानी एक गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित थी. अक्षय कुमार ने टाइटल रोल में एक खूंखार लेकिन मजाकिया डॉन बच्चन पांडे का किरदार निभाया. उनके साथ कृति सेनन ने फिल्म डायरेक्टर मायरा का रोल किया, जो गैंगस्टर की बायोपिक बनाने के चक्कर में खुद फंस जाती है. अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बाबर और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की जम्बो कास्ट ने फिल्म को और भी आकर्षक बनाने की कोशिश की. निर्देशक फरहाद सामजी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी ने इसे मसाला एंटरटेनर बनाने का दावा किया. फिल्म दक्षिण भारतीय हिट 'जिगरतंडा' का रीमेक थी, लेकिन हिंदी वर्जन में स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और डायरेक्शन इतने कमजोर निकले कि दर्शक थिएटर से निराश होकर लौटे.

Latest and Breaking News on NDTV

18 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी बच्चन पांडे

18 मार्च 2022 को होली के दिन रिलीज होने के बावजूद फिल्म की ओपनिंग बेहद कमजोर रही. पहले वीकेंड में सिर्फ 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जबकि उम्मीद 50 करोड़ से ऊपर की थी. फिल्म को दर्शकों ने 'लाउड', 'अनफनी' और 'पुरानी फॉर्मूला' बताया. आईएमडीबी पर 5/10 रेटिंग मिली और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया. अक्षय कुमार के फैंस भी मायूस थे, क्योंकि यह उनकी 2015 के बाद पहली बड़ी फ्लॉप फिल्म थी.

अक्षय कुमार के लिए 2022 बना 'फ्लॉप ईयर'

बॉक्स ऑफिस पर असफलता ने अक्षय कुमार के करियर को बुरी तरह प्रभावित किया. उस समय तक अक्षय 100 करोड़ क्लब के किंग माने जाते थे, लेकिन 'बच्चन पांडे' के बाद उनकी फीस में कटौती की खबरें आने लगीं. इसके बाद 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में भी फ्लॉप रहीं. 2022 अक्षय कुमार के लिए 'फ्लॉप ईयर' बन गया.

बजट से कुछ फर्क नहीं पड़ता

यह फिल्म सिर्फ एक फ्लॉप नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए सबक थी. बड़े बजट, सुपरस्टार और रीमेक फॉर्मूला हमेशा सफल नहीं होता. दर्शक अब स्टोरी और स्क्रिप्ट चाहते हैं, ना कि सिर्फ नाम. 'बच्चन पांडे' ने साबित कर दिया कि 130 करोड़ का निवेश अगर दर्शकों के दिल नहीं छूता, तो 73 करोड़ ही कमाई रह जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com