विज्ञापन

LPG की किल्लत पर अक्षय कुमार ने बताया अपने घर का हाल, बोले- ट्विंकल ने दो इलेक्ट्रिक स्टोव खरीदे हैं

अक्षय कुमार ने देश में इस वक्त चर्चा में चल रही रसोई गैस की किल्लत की समस्या पर अपने घर का हाल सुनाया है. पढ़कर आप भी कहेंगे बड़े लोगों में भी ऐसा होता है.

LPG की किल्लत पर अक्षय कुमार ने बताया अपने घर का हाल, बोले- ट्विंकल ने दो इलेक्ट्रिक स्टोव खरीदे हैं
रसोई गैस की किल्लत पर क्या बोले अक्षय कुमार
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में स्वच्छता अभियान और 'क्लीन मुंबई लीग' BMC कार्यक्रम में पहुंचे  थे. यहां अक्षय ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की. अक्षय ने रसोई गैस की किल्लत लेकर क्लीन मुंबई लीग तक बात की. उन्होंने कहा, "मैंने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी जी से एक ऐसी लीग शुरू करने के बारे में बात की है जिसमें पूरी मुंबई और सभी मुंबईकर हिस्सा ले सकें. इसे लेकर चर्चा हुए चार महीने बीत चुके हैं और अब नगर पालिका ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है."

यह भी पढ़ें: सनी देओल के घर की लक्ष्मी है ये लड़की, आते ही चल पड़ा था दोनों भाइयों का करियर

अक्षय ने कहा, "हम हमेशा नगर पालिका से स्वच्छता की उम्मीद रखते हैं, लेकिन अगर सभी मुंबईकर एक साथ आ जाएं, तो बहुत बड़ा बदलाव होगा. इसमें मेरे साथ बॉलीवुड के अन्य अभिनेता भी शामिल होंगे. मैं आज शूटिंग से समय निकालकर यहां आया हूं क्योंकि यह मुद्दा महत्वपूर्ण है. हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. शहर में जहां भी कंस्ट्रक्शन चल रहा है, उन बिल्डरों को धूल रोकने के लिए अनिवार्य रूप से हरा पर्दा लगाना चाहिए."

रसोई गैस की किल्लत पर क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय से जब LPG को लेकर बढ़ रही चिंता के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, "मेरे घर पर फिलहाल गैस की वैसी कोई समस्या नहीं है. लेकिन मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सावधानी के तौर पर दो इलेक्ट्रिक स्टोव ऑर्डर किए हैं. अब वे घर पहुंचे हैं या नहीं, यह मुझे नहीं पता." बता दें कि रसोई गैस का ये मुद्दा इस वक्त देशभर के लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग अलग मीम और फनी वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cast Fees: किस एक्टर ने ली कितनी फीस, किसकी सबसे ज्यादा और किसे कौड़ियों के भाव किया साइन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar On LPG Shortage, Akshay Kumar News, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com