- कोरोनावायरस से जंग में आगे आए अक्षय कुमार
- कोरोनावायरस से जंग में आगे आए अक्षय कुमार
- ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है. भारत में 21 दिन का लॉकडाउन (Coronavirus Loackdown) चल रहा है और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं. ये सिलसिला साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने शुरू किया था और अब बॉलीवुड के बड़े एक्टर इस मुहीम में जुड़ने लगे हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस महामारी से जंग के लिए अब तक की सबसे बड़ी रकम डोनेट की है. अक्षय कुमार से पहले इतनी रकम किसी भी सुपरस्टार ने नहीं किया है.
This is that time when all that matters is the lives of our people. And we need to do anything and everything it takes. I pledge to contribute Rs 25 crores from my savings to @narendramodi ji's PM-CARES Fund. Let's save lives, Jaan hai toh jahaan hai. https://t.co/dKbxiLXFLS
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 28, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग की मुहीम में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा: "यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है. और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें. मैं अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये का योगदान पीएम राहत कोष में देने की प्रतिज्ञा करता हूं. आओ जीवन बचाएं. जान है तो जहान है." अक्षय कुमार ने इस तरह अपने योगदान की जानकारी दी. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से पहले बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये डोनेट किए. यहीं नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है. वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए. भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह ने एक लाख रुपये और रवि किशन ने एक माह की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है.
ता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ भारत में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 834 हो गई है. कोविड-19 की वजह से अब तक 19 लोगों की जान गई है. वहीं, 67 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं या फिर उनकी स्थिति सुधरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं